अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दूसरी बार कार्यभार संभाला है वही हाल ही में उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने की कोशिश शुरू कर दी थी। अमेरिका रूस और यूक्रेन के संपर्क में बना हुआ है वही ट्रम्प इस मामले को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की से भी बातचीत कर चुके है वही ट्रम्प और ज़ेलेन्स्की तो इस विषय में मिल भी चुके हैं। हालांकि अभी तक ट्रंप के प्रयास सफल नहीं हुए हैं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दो टूक सुना दी है।
ट्रम्प ने पीछे हटने की धमकी
रूस और यूक्रेन, दोनों ही इस युद्ध में समझौता करने के लिए राज़ी नहीं हो रहे हैं। दोनों ही देश रुकने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं और इसी वजह से ट्रंप के शांति प्रयास अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दोनों देशों में कोई भी नहीं मानता तो अमेरिका पीछे हट जाएगा और युद्ध को रोकने की कोशिश बंद कर देगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान के बाद ट्रंप के बदले सुर
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस विषय पर चर्चा की है उन्होंने कहा की अमेरिका पिछले कुछ दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाने की कोशिश कर रहा है लेकिन दोनों ही देश मान नहीं रहे है। इस पर मेरिका इस युद्ध को रोकने की कोशिश को और कुछ हफ्ते और महीने आगे नहीं बढ़ा सकता क्योंकि हमारे पास दूसरे भी ऐसे मुद्दे हैं जो अहम हैं और उनके ऊपर ध्यान देना ज़रूरी है। ऐसे में अगर हमारी कोशिश का अगले कुछ दिनों में कोई नतीजा नहीं दिखता है तो हम इस कोशिश को बंद कर देंगे। रुबियो के इस बयान के बाद ही ट्रम्प के भी सुर बदल गए ट्रम्प ने भी पीछे हटने की चेतावनी व्यक्त की है।







