ड्रैगन फ्रूट विकास योजना बिहार सरकार की अनोखी योजना, 40 % सब्सिडी के लिए ऐसे करे अप्लाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज के समय में ज्यादातर किसान अब पारंपरिक खेती को छोड़कर नई नई फसलों के उत्पादन पर जोर दे रहे है। किसान अब ठंडी जलवायु में कई दुर्लभ प्रकार के फलों की खेती मैदानी इलाकों में करने लगे है ऐसे में सरकार के दूर खेती के किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ऐसा ही बिहार सरकार किसानों को दे रही है वही बिहार सरकार की तरफ से ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के तहत ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों को 40 सब्सिडी दी जा रही है ऐसे में आइए जान लेते है ड्रैगन फ्रूट विकास योजना क्या है और किसान इस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए कैसे आवेदन कर सकते है।

ड्रैगन फ्रूट विकास योजना

ड्रैगन फ्रूट विकास योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत सरकार राज्य में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा दे रही है, दरअसल मार्केट में इस फल की बढ़ती हुई मांग को देखते राज्य सरकार की तरफ से किसानों के लिए कृषि मेप में इसकी बात कहीं गयी है। वही राज्य में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी दी जा रही है।

इतनी मिलेसी सब्सिडी

मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत ड्रैगन फ्रूट विकास योजना लाया गया है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 7.5 लाख रुपये की लागत का 40 फीसदी यानी 3 लाख रुपये सब्सिडी दी जा रही है। इसमें किसान पौधा रोपने के सामान की व्यवस्था खुद कर सकते हैं। वही सब्सिडी की राशि किसानों को तीन किस्तों में दी जाएगी, जिसमें पहले साल कुल सब्सिडी का 60 फीसदी यानी 1 लाख 80 हजार रुपये, जबकि दूसरे और तीसरे साल सब्सिडी राशि का 20-20 फीसदी यानी 60-60 हजार रुपये दिया जाएगा।

यहाँ से करे आवेदन

यदि आप बिहार के निवासी है और बागवानी फसलों के उत्पादन करना चाहते है तो ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए सब्सिडी ले सकते है इसके लिए आपको अपने नजदीकी जिले के सहायक निदेशक, उद्यान के पास जाकर ड्रैगन फ्रूट की खेती, सब्सिडी के लिए आवेदन, अधिकतम क्षेत्रफल जैसी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। वही ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बिहार कृषि उद्यान विभाग के वेबसाइट के लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib