Himachal News: पुलिस भी पीड़ित परिवार के साथ औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ट्रैफ़िक चैकिंग के दौरान कांगड़ा के व्यक्ति की हुई मौत मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

इस संदर्भ में आईपीसी 304 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी .
2 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करके विभागीय जाँच बिठा दी गई थी
इसके साथ ही एएसपी बद्दी रमेश शर्मा की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया था और मौके पर 2 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करके विभागीय जाँच बिठा दी गई थी ओर जांच अभी सुचारू रूप से चल रही है लेकिन इसके बावजूद घटनास्थल से मीलों दूर बैठे एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिना फैक्ट्स आरोप जड़े है। बिना किसी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के ही मौत का कारण सर पर लगी चोट बताया है।
वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है
सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी में भी मृतक व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की मारपीट की फूटेज नहीं मिली है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस प्रकार की घटना से इंकार किया है। बहरहाल, इस मामले में दूसरे साथी के तथाकथित आरोपों पर भी सवालिया निशान लग रहे है। बिना फैक्ट्स के झूठी सूचना फैलाने पर क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है इस पर नजर बनी हुई है।
see more..https://firenib.com/rs-412500-released-to-the-victims-family/







