गरबा कार्यक्रम के दौरान सीएम यादव ने किया बड़ा एलान भाई दूज तक लाड़ली बहनों के खातों में डालेंगे 1500 रुपए की राशि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सव कार्यक्रमों में मंगलवार देर रात सम्मिलित हुए। वही कार्यक्रमों में पहुंचते ही उपस्थित नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव में उन्होंने ऐलान किया कि दीपावली की भाई दूज से लाडली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रतिमाह उनके खातों में अंतरित की जाएगी।

प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति की कामना

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पारंपरिक धुनों पर मां दुर्गा की आराधना की और माता रानी से प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति एवं नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का पर्व ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का माध्यम है। वही गरबा और डांडिया जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और उत्साह को मजबूत करते हैं। इस कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा नृत्य में सहभागी बने। मंच से कलाकारों ने देवी भजनों और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।

डांडिया उत्सव में सम्मिलित हुए सीएम

श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव कालिदास अकादमी में आयोजित नवरंग डांडिया उत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की डांडिया उत्सव सहअस्तित्व के भाव का प्रकटीकरण है । उन्होंने कहा की उज्जैन अब मेट्रोपॉलिटन सिटी बन गया है। उज्जैन ,इंदौर ,देवास ,पीथमपुर और शाजापुर के मक्सी को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में डमरू बजाया।

मुख्यमंत्री यादव कलदास अकादमी के बाद शहरा मैदान पर आयोजित श्री अंगारेश्वर पार्क कॉलोनी गरबा उत्सव में सम्मिलित हुए। यहाँ पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा की माता रानी के आशीर्वाद से उज्जैन का सिंहस्थ 2028 भव्य और दिव्य होगा। सिंहस्थ के लिए जिले के चारों ओर सड़कों और रेल मार्ग का जाल बिछाकर श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से प्रश्नोत्तरी पुछ कर सही उत्तर देने वाले श्रद्धालुओं को पुरस्कार वितरण किया

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib