Himachal News:28 मई पेंशन बहाली के लिए धर्मशाला में सरकार का आभार जताएंगे कर्मचारी

28 मई पेंशन बहाली के लिए धर्मशाला में सरकार का आभार
28 मई पेंशन बहाली के लिए धर्मशाला में सरकार का आभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए आभार रैली की तारीख तय हो गई है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी 28 मई को धर्मशाला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार का आभार जताएंगे। इस बात की जानकारी आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एनपीएस कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि सीएम सुक्खू से उन्हें आभार समारोह के लिए 28 मई का समय मिला है।

धर्मशाला में प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारी सरकार का आभार जताने पहुंचेंगे

उस दिन धर्मशाला में प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारी सरकार का आभार जताने पहुंचेंगे। सरकार ने उसी रूप में पुरानी पेंशन को बहाल किया है जिस रूप में कर्मचारी मांग कर रहे थे। यह कर्मचारियों के लिए सुक्खू सरकार की सबसे बड़ी सौगात है और इस बड़ी सौगात का आभार भी बड़े स्तर पर जताया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 28 मई को धर्मशाला में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है।

प्रदीप ठाकुर ने बताया कि सरकार ने ओपीएस के साथ एनपीएस का प्रावधान भी रखा है

प्रदीप ठाकुर ने बताया कि सरकार ने ओपीएस के साथ एनपीएस का प्रावधान भी रखा है। अभी तक 30 से 35 हजार कर्मचारी ओपीएस प्राप्ति के लिए अपना हल्फनामा दे चुके हैं। जीपीएफ के खाते खोलने में समय लग रहा है इसलिए कर्मचारी जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न दें और धैर्य बनाए रखें। जो पेंशन के दायरे में नहीं आ रहे हैं उनके लिए भी महासंघ अपने प्रयास कर रहा है। केंद्र सरकार को जो कर्मचारियों और सरकार का अंशदान देने को है उसे वापिस लाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

see more..Himachal News: श्री नैना देवी का दंगल ईरान के पहलवान मिर्जा ईरानी ने जीता

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib