Himachal News: उपायुक्त हमीरपुर तथा श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम हिमाचल प्रदेश के संयुक्त समन्वय से जिला पंचायत संसाधन केंद्र नजदीक जिला भाषा कार्यालय सलासी, जिला हमीरपुर में 4 मई 2023 को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

इस लघु रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 25 राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे कि टेक महिंद्रा, जस्टडायल, प्लैनेटस्पार्क, लावा मोबाइल, तथा अन्य इत्यादि भाग ले रही हैं.
मेले में लगभग 2450 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्रदान होगा
इस मेले में लगभग 2450 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्रदान होगा। रोजगार कार्यलय प्रभारी सरकाघाट सुनीत शर्मा ने बताया कि इस मेले में चयनित अभ्यर्थी को उसकी योग्यता के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा तथा सरकाघाट व मण्डी जिला भर के युवाओं से इस मेले में भाग लेने का आग्रह किया है।
सभी मूल शिक्षण प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेले में भाग लें
इस मेले में दसवीं, बारहवीं, आईटीआई और पोलटेक्निकल डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट, बीएससी, बीए, बीकॉम, बी फार्मा, डीफार्मा, बीटेक, एमबीए पास एवं 18 से 28 वर्ष के बीच आयु के युवाओं का साक्षात्कार होगा। प्रभारी सुनीत शर्मा ने सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि अपने सभी मूल शिक्षण प्रमाण पत्रों सहित दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बोनाफाइड हिमाचली तथा रोजगार पंजीकरण कार्ड के साथ उपरोक्त स्थान पर आयोजित रोजगार मेले में भाग लें।
see more..Himachal News: राष्ट्रपति भवन से जारी हुई मुलाकात की यादगार तस्वीरें







