Himachal News: वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर केंद्र सरकार से खफा है पूर्व सैनिक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: वन रैंक वन पेंशन के मुददे पर केंद्र सरकार के रवैये से खफा पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर मंडी जिला मुख्यालय पर विरोध रैली निकाली। रैली पड्डल मैदान से शुरू हुई और उपायुक्त कार्यलय तक निकाली गई जंहा उपायुक्त अरिदंम चौधरी को ज्ञापन भी सौपा गया।

पूर्व सैनिकों ने साफ कह दिया है कि सरकार उनकी चुप्पी को कमजोरी ना समझे अगर उनकी मांग को अनसुना किया जाता है तो पूर्व सैनिक चुप नही बैठेगें।

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा जिला मंडी के अध्यक्ष कैप्टन हेत राम शर्मा केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में लागू वन रैंक वन पेंशन को लागू करते समय उनके .साथ धोखा किया है।

सैनिकों को गुमराह करते हुए छलने का काम किया है

वन रैंक वन पेंशन के तहत केंद्र सरकार ने एक सिपाही से लेकर आनरेरी कैप्टन तक की पेंशन में भारी अंतर रखा गया है। ऐसा कर केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों में लडाई पैदा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय ने अफसर शाही को आसमान पर और निचले स्तर के सैनिकों को गुमराह करते हुए छलने का काम किया है।

पूरे देश प्रदेश के वैटरन सैनिकों में भारी नाराजगी है

जिससे पूरे देश प्रदेश के वैटरन सैनिकों में भारी नाराजगी है। इस मुददे पर अब आर पार की लडाई लडने के लिए सैनिक जंतर मंतर नई दिल्ली मंें जुट रहे है और पूर्व सैनिक अपनी मांगों को मनवाने के लिए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं रहेंगे।

आने वाले समय में ये शांति करवट भी बदल सकती है

उन्होने कहा कि पेंशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए अभी तो अनुरोध ही किया जा रहा है और शांति पूर्वक मांग की जा रही है लेकिन फिर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होने कहा कि सराकर हमारें शांतिपूर्ण तरीके से की जा रही मांग को कमजोरी ना समझे अगर उनकी मांग पूरी नही हुई तो आने वाले समय में ये शांति करवट भी बदल सकती है।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib