Falgun 2024 : 25 फरवरी से हिंदू कैलेंडर का आखरी और 12वां महीना फाल्गुन शुरू हो चुका है। फाल्गुन में कई अहम व्रत और त्योहार आते हैं जिन्हे पुरे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। आपको बता दें शिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योंहार भी इसी महीने में आते हैं और इस महीने में भगवान शिव और कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में पवित्र और अहम फाल्गुन माह को लेकर कई नियम भी हैं, जिनके पालन से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान का आशीर्वाद बना रहता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें हिंदू पंचांग के मुताबिक Falgun 2024 की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ 24 फरवरी 2024 की शाम 5 बजकर 59 मिनट से गई चुकी है। यह तिथि समापन 25 फरवरी की रात को 8 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होने जा रही है। हालाँकि उदयातिथि के मुताबिक प्रतिपदा 25 को मानी जा रही है जिसके चलते फाल्गुन का प्रारंभ 25 फरवरी से माना जाएगा।
Falgun 2024 : फाल्गुन महीने में ध्यान रखने वाली बातें
– अगर आप भगवन शिव और कृष्ण की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन महीने में उनकी पूजा-आराधना आपके लिए एक सुनहरा मौका।
– फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का त्योंहार मनाया जाता है और इस मौके ओर विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक और पूजन करने से आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।
– आपको बता दें फाल्गुन माह में जरूरतमंदों को घी, सरसों का तेल, कपड़े और अनाज आदि का दान करना काफी शुभ माना जाता है।
– जिनकी कुंडली में शनि या चंद्र दोष है उन्हें फाल्गुन हर रोज़ शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।
– फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। आपको बता दें होलिका दहन से पहले 8 दिन तक होलाष्टक लगते हैं और इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ-मांगलिक कार्य करना वर्जित है।
– फाल्गुन महीने को हिन्दू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है और इस दौरान मांस-मदिरा का सेवन अशुभ माना जाता है।
