Himachal News: पोषण युक्त मोटे अनाज की खेती से जुड़ेंगी किसान महिलाएं

डीआरडीए के सभागार में राष्ट्रीय अजीविका मिशन की समीक्षा बैठक
डीआरडीए के सभागार में राष्ट्रीय अजीविका मिशन की समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। मंडी जिला में छह हजार के करीब महिला किसानों की पहचान की गई है .

जिन्हें पोषणयुक्त मोटे अनाज की खेती के साथ जोड़ा जाएगा ताकि महिला किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

पोषक अनाजों के संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ा जा सके

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने सोमवार को डीआरडीए के सभागार में राष्ट्रीय अजीविका मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मंडी जिला की जलवायु के अनुकूल पोषक अनाजों के प्रति महिला किसानों को जागरूक किया गया है ताकि पोषक अनाजों के संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत एग्री न्यूट्री गार्डन विकसित करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।


स्वयं सहायता समूहों को वीकली मार्केट के लिए चिह्न्ति करें जगह


एडीसी निवेदिता नेगी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए ब्लाक स्तर पर वीकली मार्केट लगाने के लिए जगह चिह्न्ति की जाए ताकि स्वयं सहायता समूह मार्केट के माध्यम से अपने उत्पादों का विक्रय सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि न्यू ईरा के तहत भी ब्लाक स्तर पर स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद विक्रय करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है जिसमें बाली चैकी ब्लाक में हिमईरा की एक, चैंतड़ा में एक, धर्मपुर, द्रंग, गोहर, गोपालपुर, करसोग, सुंुदरनगर में हिम ईरा की एक-एक दुकान तथा मंडी सदर ब्लाक में नौ तथा सिराज में दो हिम ईरा शाॅप के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों के विक्रय की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

मंडी जिला में अमृत सरोवर के लिए 230 के करीब साइट्स चिह्न्ति की गई हैं

इसके साथ ही उत्पादों की बेहतर प्रोसेसिंग और पैकिंग के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों को स्टार्ट अप के साथ भी जोड़ा जा रहा है ताकि स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर उत्पाद तैयार कर सकें।एडीसी निवेदिता नेगी ने विकास खंड अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अमृत सरोवर निर्मित करने के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। एडीसी निवेदिता नेगी ने कहा कि मंडी जिला में अमृत सरोवर के लिए 230 के करीब साइट्स चिह्न्ति की गई हैं जिसमें से 89 अमृत सरोवरों का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 99 अमृत सरोवरों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में ग्रामीण स्तर पर अमृत सरोवर विकसित करने पर विशेष फोक्स किया जा रहा है।

see more..Himachal News: अखिल भारतीय किसान सभा ने बिलासपुर में किया सम्मेलन

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib