Fashion Chingu को लेकर कई लोगों की अपनी अलग-अलग राय है। कुछ लोगों के मुताबिक यह स्टाइलिश और किफायती कपड़े खरीदने के लिए एक बेहतरीन वेबसाइट है, तो वहीं कुछ का मानना है कि यह भरोसे के लायक नहीं है। आखिर में यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसके बारे में क्या सोचते हैं। जिस प्रकार अन्य कपड़ों की दुकानों पर कपड़े काफी हद तक आकार और फिट पर आधारित होते हैं, यहाँ भी आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। Fashion Chingu एक वैध व्यवसाय है, जहां आपको K-pop और K-Drama कपड़े देखने को मिलते हैं।
यह कंपनी कोरियाई कपड़े वितरित करती है और इसका बिज़नेस अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन इटली, नीदरलैंड और अन्य यूरोपीय देशों में फैला हुआ है। आपको बता दें Fashion Chingu द्वारा बेचे जाने वाले ज्यादातर कपड़े आमतौर पर सूती कपड़ों से बने होते हैं। कुछ लोगों द्वारा इसके द्वारा बेचे जाने वाले कपड़ों की तारीफ की गई है, तो वहीं कुछ ने आलोचना भी की है।
क्या Fashion Chingu विश्वसनीय है?
अगर आप अपने स्टोर में कई डिज़ाइनों को काफी कम कीमत पर बेचते हैं, तो इसे फास्ट फैशन कहा जाता है। हालाँकि Fast Fashion को आमतौर पर सुरक्षित नहीं माना जाता, क्योंकि इसमें खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल होता है। Fast Fashion में निर्माता द्वारा मुनाफा कमाने के लिए संदिग्ध रसायनों और सस्ते श्रम का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इन कपड़ों में ऐसे रसायन हो सकते हैं, जिनसे ग्राहक को नुकसान पहुंच सकता है।
कितनी तेज़ी से शिप होता है Fashion Chingu?
आमतौर पर फैशन चिंगू से कपड़े आर्डर करने पर उन्हें डिलीवर होने में करीब 10 से 20 दिनों का समय लगता है। हालाँकि यह निर्भर करता है कि आप किस देश में रहते हैं। देश के आधार पर शिपिंग समय में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें फैशन चिंगु वियतनाम स्थित कंपनी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Fashion Chingu के कारखाने चीन और वियतनाम में स्थित हैं और यह वहां से भेजा जाता है। अगर आपको K-pop या K-Drama कपड़ों की तलाश है, तो इसके लिए फैशन चिंगु एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Fashion Chingu पर आपको विभिन्न प्रकार के कैटलॉग जैसे ATEEZ, BTS, TWICE, Red Velvet, TXT, Blackpink, IVE एवं अन्य लोकप्रिय K-pop समूह का संग्रह देखने को मिल जाता है।
