इन दिनों नवरात्रि चल रहे है और नवरात्रि और दौर खत्म होते ही ज्यादातर लोग घरों की साफ सफाई में लग जाते है। वही घर में किचन सबसे अधिक खराब होती है तेल और मसाले के हाथ लग जाने की वजह से किचन के डिब्बे चिपकने लगते है और रंग भी खराब हो जाता है। गंदे डिब्बों को साफ करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है ऐसे में आज हम आपको किचन के चीकट और गंदे डिब्बों को साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे है इसके जरिए आप डिब्बों को डुबाकर छोड़ दें सारी गंदगी और तेल आसानी से निकल जाएगा।
किचन के डिब्बे कैसे साफ करें?
बेकिंग सोडा-
इसके लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा को गुनगुने पानी में मिला लें और इसमें थोड़ा डिटेर्जेंट पाउडर डाल दें। अब गंदे डिब्बों को इस पानी में डुबाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद स्क्रबर की मदद से डिब्बों को साफ कर लें। गंदे डिब्बों की रंगत ही बदल जाएगी। गीले कपड़े से कसकर डिब्बों को साफ कर लें।
नींबू और गर्म पानी-
बेकिंग सोडा की जगह आप सिर्फ नींबू का रस और गर्म पानी का भी उपयोग कर सकते है। एक बाल्टी में गर्म पानी डाले और उसमे नींबू का रस डाले और इसमें थोड़ा सा डिटर्जेंट मिला लें। इसमें लिक्विड में डिब्बों को डुबा दें। थोड़ी देर बाद डिब्बों को स्क्रब करके साफ करें।
सिरके के पानी से करे साफ
रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के डिब्बों को सिरके की मदद से भी साफ किए जा सकते है। इसके लिए सिरके में थोड़ा गर्म पानी मिला लेवे। अब किसी कपड़ें की मदद से सारे डिब्बों पर ये सिरके का पानी लगा ले। इसके साथ स्क्रबर पर हल्का डिटर्जेंट लगाकर डिब्बों को साफ कर लें। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से इन डिब्बों को साफ कर सकते हैं।







