Himachal News : 500 के पार पंहुचे लहसुन के दाम, साल के न्यूनतम स्टार पर सरसों तेल और जीरा

Himachal News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News : हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते लहसुन दामों ने लोगों के रसोई बजट को बड़ा झटका दिया है। आपको बता दें प्रदेश की राजधानी शिमला में लहुसन के दाम 500 रुपये प्रतिकिलो तक पंहुच गए हैं। जानकारी के लिए बता दें एक हफ्ते में लहसुन के दाम करीब 100 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़े हैं। हालांकि इस दौरान सरसों तेल, रिफाइंड ऑयल और जीरे के दामों में गिरावट देखने को को मिली, जिसके चलते लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

कारोबारियों के मुताबिक कम पैदावार की वजह से लहसुन के दामों में वृद्धि देखने को मिल रही है। आपको बता दें पिछले साल लहसुन की सबसे ज्यादा खेती वाले राज्यों में बारिश की वजह से फसल बर्बाद हो गई, जिसके चलते 30 फीसदी तक कम पैदावार हुई। वहीं कुछ किसानों ने लहसुन की फसल में घाटे के चलते इसकी खेती कम कर दी। आपको बता दें रविवार को शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में लहसुन 500 रूपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा था।

Himachal News : नई फसल आने के बाद कम होंगे दाम

इसी बीच लोअर बाज़ार सब्जी मंडी के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि सर्दियों में लहसुन की मांग बढ़ गई है, लेकिन पिछले साल लहसुन की कम पैदावार के चलते आवक कम हुई है, जिसके चलते प्रदेश में लहसुन के दामों में वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी के आखिर तक लहसुन की नई फसल आ जाएगी, जिसके बाद इसकी कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

Himachal News : सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे की घटी कीमतें

जहाँ एक तरफ लहसुन के दामों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी वहीं दूसरी तरफ सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे की कीमतों गिरावट ने लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत दी है। जानकारी के मुताबिक सरसों तेल और जीरे के दाम पिछले एक साल के न्यूनतम स्तर पर पंहुच गए हैं। जीरे की नई फसल आने के बाद आपूर्ति बढ़ने के चलते इसके दामाें में गिरावट देखने को मिली है।

पिछले साल रिटेल में जीरा 800 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, जो फ़िलहाल 500 रुपये में मिल रहा है। वहीं रिटेल में सरसों तेल 130 से 145 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जो पिछले महीने 160 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib