सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया ने हैदराबाद में बंगलादेश को 133 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से व्हाइटवॉश कर लिया है। वही इस मैच में संजू सेमसन के शतक के दम पर पहले खेलते हुए 297 रनों का स्कोर बनाया है जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 164 रन ही बना सकी और यह मैच 133 रनों से हार गई। इस एकतरफा हार के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सीरीज जीतने वाली टीम की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में गंभीर ने कहा, ‘एक शानदार यात्रा।’ उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सैमसन-सूर्यकुमार ने बनाया दमदार स्कोर
टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, इसमें अभिषेक शर्मा ने पहला झटका लग गया। लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (35 गेंदों पर 75 रन) के बीच 70 गेंदों पर 173 रनों की पार्टनरशिप हुई। इन परियों के दम पर भारत ने टी-20 इंटरनेशनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर किया। यह नेपाल के मंगोलिया के खिलाफ बनाए गए 314/3 के बाद दूसरा सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल स्कोर भी है।
सैमसन ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी
टीम इंडिया की इस पारी में सैमसन ने 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। जो बंगलादेश के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाई गयी सबसे तेज फिफ्टी है उन्होंने रिशाद हुसैन को निशाना बनाते हुए एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ दिए। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
भारत से मिले विशाल टारगेट के जवाब में बांग्लादेश की टीम कभी भी मैच जीतने की स्थिति में नहीं रही। टीम के लिए तौहीद हृदय ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों में रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 30 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए है।







