सिंजेंटा ने ग्रामीण युवाओं में कृषि कौशल का विकास करने और उन्हें रोजगार देने के लिए की ‘आई-राइज’ पहल की शुरुआत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिंजेंटा ने ग्रामीण युवाओं में कृषि कौशल का विकास करने और उन्हें रोजगार देने के लिए की आई-राइजपहल की शुरुआत

नई दिल्ली, 2 सितंबर, 2024: सिंजेंटा ग्रुप के ग्लोबल सीईओ जेफ रो ने भारत में कृषि के क्षेत्र में हो रही उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की प्रगतिशील नीतियों, नवाचार और तकनीक के उपयोग से देश एक वैश्विक कृषि शक्ति बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने ये बातें सोमवार को नई दिल्ली में सिंजेंटा इंडिया की महत्वाकांक्षी पहल ‘आई-राइज’ (I-RISE) की शुरुआत करते हुए कही। इस पहल का उद्देश्य एक लाख से अधिक ग्रामीण युवाओं को कृषि से संबंधित विभिन्न आजीविका के अवसरों के लिए प्रशिक्षित करना है।

इन्कल्केटिंग रूरल इंडिया स्किल एन्हांसमेंट (आई-राइज) कार्यक्रम की लॉन्चिंग के अवसर पर, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव फ़ैज़ अहमद किदवई; भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. आर. सी. अग्रवाल; वसंत राव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्र मणि; पीएयू के संचार के अतिरिक्त निदेशक डॉ. टी. एस. रियार के साथ-साथ ‘आई-राइज’ के पायलट प्रशिक्षु उपस्थित थे।

आठ सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रख कर तैयार ‘आई-राइज’ का विवरण देते हुए रो ने कहा, यह पहल भारत में ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देगी। इस कार्यक्रम का फोकस कृषि के क्षेत्र में ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण और जुड़ाव प्रदान करना है। इसका उद्देश्य गांवों से युवाओं के पलायन को रोकना और कृषि क्षेत्र में कुशल कर्मियों की घटती संख्या की चुनौती का समाधान करना है।’

रो ने युवाओं को सशक्त बनाने और विकास को गति देने की दिशा में भारत सरकार की पहलों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘स्टार्ट-अप इंडिया से लेकर स्टैंड अप इंडिया, स्किल इंडिया और नेशनल स्किल डेवलपमेंट मिशन तक, भारत सरकार ने काम और उद्यमिता के नये रास्ते प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा प्रयास भारत सरकार के विकास के एजेंडे का समर्थन करने के लिए एक अनूठा कार्यक्रम तैयार करना है, जो ग्रामीण युवाओं के लिए कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा।’

‘आई-राइज’ के तहत, 35 वर्ष से कम आयु के ग्रामीण युवाओं, जिन्होंने कम-से-कम कक्षा 10 तक की शिक्षा प्राप्त की है और कृषि का अनुभव रखते हैं, को 30 दिनों की कक्षा में व्यापक प्रशिक्षण के बाद दो महीने की इंटर्नशिप दी जाती है। इसके बाद, वे उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं या कृषि आपूर्ति शृंखला, माइक्रो-बिजनेस या खेती के कार्यों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। यह कार्यक्रम ‘थ्री-ई’ (3Es) दृष्टिकोण पर आधारित है: प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से कृषि में युवाओं को शिक्षित करना; उन्हें रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के माध्यम से जोड़ना; और उनकी आजीविका आय में वृद्धि करना।

इस कार्यक्रम को सिंजेंटा फाउंडेशन इंडिया, चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (NIAM), भारत सरकार; राज्य कृषि विश्वविद्यालयों; और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है।

सिंजेंटा इंडिया के कंट्री हेड एवं प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, ‘भारत की विशाल युवा आबादी के पास देश को वैश्विक शक्ति और कौशल केंद्र में बदलने की अपार संभावनाएं हैं। देश में 35 वर्ष से कम आयु की 65 फीसदी से अधिक जनसंख्या है। यह युवा कार्यबल भारत के विकास और आर्थिक प्रगति को और अधिक गति दे सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने ‘आई-राइज’ कार्यक्रम को ग्रामीण युवाओं को कृषि से जोड़ने और उन्हें गरिमापूर्ण तथा स्थायी आय अर्जित करने के उपयुक्त कौशल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया है।’

सुशील कुमार ने कहा, ‘विभिन्न नवाचारी कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों और ग्रामीण युवाओं के साथ जुड़े रहने के बाद, यह पहल छोटे किसानों और ग्रामीण युवाओं के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने की हमारी प्रतिबद्धता के साथ भी मेल खाता है।’

 

सिंजेंटा के बारे में

सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दुनिया की अग्रणी कृषि कंपनियों में से एक है। हमारा उद्देश्य दुनिया में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद के साथ-साथ धरती की देखभाल करना भी है। हम विश्वस्तरीय विज्ञान और नवाचारी फसल समाधान के माध्यम से कृषि की स्थिरता, गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार करने का लक्ष्य रखते हैं। हमारी तकनीकें दुनिया भर के लाखों किसानों को सीमित कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में सक्षम बनाती हैं। हम 100 से अधिक देशों में फसलों को उगाने के तरीके को बदलने के लिए काम कर रहे हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib