सरकार दे रहे है कंबाइन हार्वेस्टर मशीन के लिए सब्सिडी, जानिए कहा से कर सकते है आवेदन ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देशभर में इस समय गेंहू की कटाई का सीजन चल रहा है और किसान कटाई में लगे हुए है किसानों को खेती करने में आसानी हो और उन्हें कोई आर्थिक समस्या का भी सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएँ चला रही है। इन योजनाओं के तहत किसानों को कम कीमत पर कंबाइन हार्वेस्‍टर मशीन की सुविधा दी जा रही है इस मशीन पर सरकार की तरफ से अलग अलग दरों पर सब्सिडी की सुविधा भी मिल रही है। कंबाइन हार्वेस्‍टर गेहूं की कटाई के लिए प्रमुख मशीन है। यह मशीन गेहूं और बाकी अनाज की फसल की कटाई, थ्रेसिंग यानी अनाज को अलग करना और कलेक्‍शन एक ही मशीन में कर देता है। इससे किसानों के समय और उनकी मेहनत की बचत होती है।

किसानों को दी जाएगी सब्सिडी की सुविधा
केंद्र सरकार की तरफ से अलग अलग योजनाएँ किसानों के लिए चलाई जा रही है उनमें से ही एक स्कीम है Sub Mission on Agricultural Mechanization यानि SMAM योजना भी एक है। इसके तहत किसानों को किसानों को कंबाइन हार्वेस्टर खरीदने के लिए 11 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलती है। कंबाइन हार्वेस्टर का प्रयोग विशेषतौर पर गेहूं, जौ, मक्का और सोयाबीन जैसी फसलों के लिए किया जाता है।
एसएमएएम योजना के तहत सरकार की तरफ से 6 फीट कटर बार चौड़ाई वाले कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी मिलती है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, छोटे और श्रमिक किसान व महिलाओं को कंबाइन हार्वेस्टर की खरीद पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 11 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। वहीं सामान्‍य वर्ग समेत कुछ और वर्गों के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी या 8.80 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है।

किसान कैसे करे अप्लाई
इस सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए किसानों को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://agrimachinery.nic.in/ पर किल्क करना है वैसे तो बाजार में कई कंपनियों के हार्वेस्टर मौजूद हैं लेकिन किसानों को इसकी खरीद जिले के कृषि विभाग की तरफ से रजिस्‍टर्ड डीलर से ही करनी होगी तभी उन्‍हें सब्सिडी का फायदा मिल सकेगा। वही कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत करीब 5.35 लाख रुपए से शुरू होती है और यह 26.70 लाख रुपए तक जाती है। सरकार द्वारा सब्सिडी का फायदा किसानों को मशीन के लागत मूल्य पर मिलता है। वहीं, कृषि मशीनरी पर लगने वाले जीएसटी की पेमेंट किसान को खुद ही करनी होगी।

यह डॉक्योमेंट्स है जरुरी
किसान का आधार कार्ड
किसान का पैन कार्ड
निवास प्रमाण-पत्र
आय प्रमाण-पत्र
खेत की जमीन के कागजात
बैंक पासबुक की कॉपी
मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
पासपोर्ट साइज फोटो

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib