बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा को पैर में गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसके बाद एक्टर खतरे के बाहर आ गया और उनकी हालत में काफी सुधार भी आया है। गोविंदा के स्वास्थ्य की जानकारी उनके एक दोस्त ने दी है उनका कहना है कि एक्टर को जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फ़िलहाल एक्टर की हालत में सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
पहलाज निहलानी ने दिया गोविंदा का हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की सेहत को लेकर उनके फैंस काफी चिंतित हैं। मंगलवार को मुंबई में उनके घर पर एक दुघटना हो गई, जिसमें उनके पैर पर गोली लग गई।। इस घटना ने न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि उनके प्रशंसकों को भी चिंता में डाल दिया। हालांकि गोविंदा ने खुद एक बयान जारी कर कहा है कि वो अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनके करीबी दोस्त पहलाज निहलानी ने अब उनके हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।
खबर सुनते ही मेरा दिल टूट गया
गोविंदा के साथ हुई इस घटना की जानकारी देते हुए उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा की ये घटना सुबह करीब 4:45 बजे हुई, जब अभिनेता अपनी 6 बजे की फ्लाइट के लिए तैयार हो रहे थे। इस घटना पर उनके दोस्त पहलाज ने अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि जब उन्होंने इस खबर को सुना, तो उनका दिल टूट गया। पहलाज ने कहा, ‘गोविंदा के फैसलों को समझना कभी आसान नहीं रहा। वो हमेशा अपने तरीके से जीते हैं।’







