Green Chilli Benefits : डंठल या बिना डंठल की हरी मिर्च कौनसी एकदम परफेक्ट, पेट के लिए है कितनी फायदेमंद ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरी मिर्च खाने को तीखा और जायकेदार बनाती है। लेकिन सिर्फ इतना नहीं, इन मिर्चो को रोजना खाने से हमारी सेहत को कई लाभ होते है। हरी मिर्च में विटामिन-सी, ए और आयरन होता है। मिर्ची में फास्फोरस, कॉपर जैसे चीजे पाई जाती हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। हरी मिर्च में कैप्साइसिन नाम का एक कंपाउंड होता है, जिससे हृदय रोगों से बचा जा सकता है। कैप्साइसिन तत्व से मिर्च में तीखापन भी आता है। इसके अलावा, पाचन, आंखों की रोशनी से लेकर इम्यूनिटी तक के लिए हरी मिर्च खाना फायदेमंद होता है। सोशल मीडिया पर खाने और खाने से जुड़े हैक्स काफी ट्रेंड करते हैं, इसमें एक नई टिप काफी ट्रेंड कर रही है, जो डंठल के साथ खाने वाली मिर्च है।

एक एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिर्च के तीखेपन से पेट के लिए डंठल के होने या ना होने का कोई मतलब नहीं है। यह बात पूरी तरह से इस पर निर्भर है कि मिर्च कि खेती कैसे हुई है और कैसे वह उगाई गयी है। हरी मिर्च पेट और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) में भी फायदा होता है। हरी मिर्च आंतों के लिए भी फायदेमंद है लेकिन गर्मियों में इनका सेवन ज्यादा करने से गैस की समस्या हो सकती है। गर्मियों में ज्यादा हरी मिर्च के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

एक अन्य डाइटीशियन ने शेयर किया कि जिन लोगों को तीखा खाना कम पसंद हैं, वे डंठल न खाएं क्योंकि कुछ मिर्चों का डंठल ज्यादा तीखा होता है। इसलिए शेफ अजय के इस हैक को डॉक्टर की अलग-अलग प्रतिक्रिया है। कुछ एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं मिर्च का डंठल कड़वा होता है जो कि खाने का स्वाद बिगाड़ सकता है।

मिर्च बनाने की विधि और मिर्च का प्रकार भी तीखेपन और पाचन प्रभाव निर्धारित है। वीना ने कहा, मिर्च पकाने से कुछ मात्रा में कैप्साइसिन कम हो सकती है, जबकि मिर्च की कुछ किस्मों में भी स्वाभाविक रूप से कम कैप्साइसिन होता है, जिससे पाचन तंत्र पर इसका असर कम होता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib