Gwalior : तोमर ने कहा कि आज हम अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए हैं..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव का केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने किया शुभारंभ.नरेंद्र मोदी ने दिलाई एक नयी पहचान.

Gwalior : आपको बता दे की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज यहां लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2023 का चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री तोमर ने कहा कि आज हम अंग्रेजों की गुलामी की मानसिकता से बाहर आए हैं, आज पूरा परिदृश्य बदला हुआ है और यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कारण।

स्टार्टअप कॉन्क्लेव के आयोजन में हो रहे कार्यक्रम की तस्वीर

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि एक समय था जब हमारे देश में प्रतिभा थी और हम उसे पहचान नहीं पा रहे थे। इन प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का वातावरण ही नहीं था। यही वजह है कि देश में प्रतिभाएं कुंठित हो रही थी और उन्हें विदेशों में जाने के लिए विवश होना पड़ रहा था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस स्थिति को समझा और देश में एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया, जिससे भारत ही नहीं पूरी दुनिया में बदलाव आया है।

श्री तोमर ने कहा कि 2014 से पहले देश में कुल 31-32 ही स्टार्टअप हुआ करते थे, लेकिन आज इनकी संख्या 6,500 से भी ज्यादा हो गई है। अकेले कृषि क्षेत्र में ही इनकी संख्या 2,000 से ऊपर है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ताकत को पहचान रही है और इसका लोहा भी मान रही है।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की पहचान बनी है और दुनियाभर में भारत की ताकत भी बढ़ी है। यही वजह है कि जब भारत के प्रधानमंत्री यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को यह कहते हुए रुकवा देते है कि पहले हमारे बच्चों को बाहर निकलने दें तो भारत की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेड हमारे प्रधानमंत्री जी का परिचय कराते हुए कहते हैं कि एक सूर्य, एक विश्व और एक मोदी तो पूरी दुनिया को भारत की ताकत पर गर्व होता है।

स्टार्टअप कानक्लेव में मध्य प्रदेश सरकार में एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद श्री विवेक शेजवलकर, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाशचंद्र, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलदेव भाई प्रजापति, अखिल भारतीय महामंत्री श्री घनश्याम ओझा और अखिल भारतीय सचिव श्री समीर मूंदड़ा भी उपस्थित रहे।

इस लिंक को भी क्लिक करे-https://hindi.krishijagran.com/

Read More..Himachal News:शिमला एमसी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib