Himachal News: कृषि के समग्र विकास को हिम उन्नति योजना होगी आरंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: राज्य सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हिम उन्नति योजना आरंभ करेगी। इसके अन्तर्गत, क्षेत्र विशेष की क्षमता के अनुरूप दूध, दालों, सब्जियों, फलों, फूलों, नगदी फसलों के क्लस्टर बनाए जाएंगे। यह उद्गार कृषि मंत्री चैधरी चंद्र कुमार ने बुधवार को पधर में किसान मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सरकार कृषि, पशुपालन, बागवानी तथा मत्स्य क्षेत्र में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए 2 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाएगी।

दूध आधारित व्यवस्था को विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना भी आरम्भ की जा रही

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध आधारित व्यवस्था को विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना भी आरम्भ की जा रही है। इसके माध्यम से पशुपालकों को दूध के उचित दाम दिलवाए जाएंगे तथा दूध प्रोसेंसिग और विपणन में सुधार लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश में निजी क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को तालाब निर्माण पर 80 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा।

राज्य में विभिन्न स्तरों पर किसान मेलों के आयोजन के लिए भी बढ़ावा दिया जाएगा

चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य में विभिन्न स्तरों पर किसान मेलों के आयोजन के लिए भी बढ़ावा दिया जाएगा । इन मेलों के माध्यम से जहां किसानों को जागरूक करने पर बल दिया जाएगा वहीं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले मुख्यातिथि ने मेले के उपलक्ष्य में निकलने वाली जलेब की अगुवाई की तथा मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी।इस अवसर पर उन्होंने मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया ।

मंत्री ने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की

उन्होंने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की । उन्होंने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर को 20 हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया ।इसके अतिरिक्त उन्होंने मेले दौरान आयोजित खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों तथा महिला व युवक मंडलों को भी सम्मानित किया ।एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए किसान मेले के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की ।इस अवसर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्षा शीला देवी, उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, ब्लाॅक कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष वामन देव, जिला परिषद सदस्य रवि कांत, रीता देवी, ब्लाॅक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेशमा, पधर कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष गिरधारी लाल तथा पंचायत प्रधान जितेंद्र कुमार भी उपस्थित थे ।

see more..Himachal News: राष्ट्रपति ने HPU के 26वें दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib