Himachal Budget 2024 : महिलाओं को मिल सकते हैं हर महीने 1500 रुपये, युवाओं को बजट से रोजगार की है उम्मीद

Himachal Budget 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Budget 2024 : 17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने जा रही है। इस बजट से प्रदेश की महिलाओं और युवा वर्ग को भी काफी उम्मीदें हैं। आगामी बजट से प्रदेश की महिलाएं हर महीने 1500 रुपये एवं युवा रोजगार की आस लगाकर बैठे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें फ़िलहाल केवल स्पीति की महिलाओं 1500 रुपये सम्मान राशि के रूप में दिए गए हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों को अभी भी इस योजना के शुरू होने का इंतज़ार है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान की तरफ से लोकसभा चुनावों से पहले महिलाओं को यह धनराशि देने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री द्वारा Himachal Budget 2024 में प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ बेरोजगार युवाओं को भर्तियां शुरू होने का इंतजार है।

Himachal Budget 2024 : स्पीति से हुआ योजना का आगाज़

आपको बता दें विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था। सरकार में आने के बाद स्पीति से इस योजना का आगाज़ हुआ और वर्तमान में घाटी की 286 बौद्ध भिक्षुणियों समेत 840 महिलाएं 1500 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि का लाभ उठा रही हैं। जानकारी के लिए बता दें इस योजना के तहत प्रदेश की 2.31 लाख महिलाएं प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र हैं।

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के युवाओं को Himachal Budget 2024 में सरकार द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान करने की उम्मीद है। आपको बता दें सरकार की तरफ से हमीरपुर में एक नए भर्ती आयोग का गठन किया गया है और बेरोजगारों को जल्द ही भर्तियां शुरू होने का इंतजार है। आपको बता दें कांग्रेस द्वारा चुनाव के दौरान 5 लाख रोजगार की वादा किया गया था, जिसके लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की तलाश की जा रही है।

Himachal Budget 2024 : बजट से हैं ये उम्मीदें

इसके अलावा प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को सरकार से और भी कई उम्मीदें हैं। Himachal Budget 2024 में सरकार से रसोई गैस के दाम कम करने हेतु सब्सिडी की उम्मीद है। प्रदेश में महिला पुलिस थानों की संख्या में वृद्धि और पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की भी उम्मीद है। युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु पंचायत स्तर पर जिम होल जाएं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib