Himachal Budget 2024 : बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Himachal Budget 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Budget 2024 : आपको बता दें हिमाचल प्रदेश की सरकार जल्दी ही इस साल का बजट पेश करने जा रही है। इसी बीच बजट सत्र से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बारह बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन कक्ष में आयोजित होने वाली इस बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल की इस बैठक में एसएमसी व कंप्यूटर शिक्षकों की समस्या पर चर्चा की जाएगी।

आपको बता दें इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए Himachal Budget 2024 से लोगों को कई उम्मीदें हैं। बैठक में अतिरिक्त मेडिकल डिवाइस पार्क पर फैसला लिया जा सकता है। इसी के साथ इस बैठक में बजट सत्र के दौरान लाए जाने वाले विधेयकों को लेकर चर्चा की जाएगी एवं अतिरिक्त जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड-817 को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।

Himachal Budget 2024 : बजट सत्र के बाद हो सकती है लोकसभा चुनावों की घोषणा

आपको बता दें जानकारी के मुताबिक Himachal Budget 2024 के तुरंत बाद लोकसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है। उम्मीद है कि इस बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों में पड़े खाली पदों को भरने सम्बन्धी निर्णय भी लिया जा सकता है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए उम्मीद है प्रदेश सरकार द्वारा सभी विभागों खाली पदों को भरने का फैसला लिया जा सकता है।

Himachal Budget 2024 : 14 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

जानकारी के लिए बता दें कि 14 फरवरी से हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र शुर होने वाला है और 29 फरवरी तक चलेगा। आपको बता दें बजट सत्र के दौरान कुल 13 बैठकों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 17 फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया जाना है। राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र कि शुरुआत होगी, जिसे आज होने वाली बैठक में मंजूरी दी जाएगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib