Himachal Budget 2024 : आज पेश होने जा रहा है बजट, सीएम सुक्खू करेंगे सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास

Himachal Budget 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Budget 2024 : आज यानी 17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं इस साल लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं और वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह बजट चुनावों से ठीक पहले पेश होने जा रहा है, ऐसे में मुख्यमंत्री का प्रयास रहेगा कि सभी वर्गों के लोगों को संतुष्ट किया जा सके। इस बजट में सरकार लोगों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास करेगी और करों में भी छूट मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें Himachal Budget 2024 में मुख्यमंत्री द्वारा कई सारी नई योजनाओं का एलान किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक यह बजट कृषि, बागवानी एवं सौर ऊर्जा जैसे विषयों पर केंद्रित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 11 बजे से बजट अनुमान प्रस्तुत करना शुरू होंगे। मुख्यमंत्री का प्रयास रहेगा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों को खुश किया जा सके।

Himachal Budget 2024 : प्रदेश सरकार पर है इतना कर्जा

आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री सभी को कुछ न कुछ देने का प्रयास करेंगे। आपको बता दें पिछले साल आई आपदा के चलते राज्य के कई आधारभूत ढांचे हिल गए हैं और इस समय प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हिमाचल प्रदेश पर वर्तमान में करीब 90 हजार करोड़ का कर्ज है और अब केंद्र से अधिक कर्ज नहीं लिया जा सकता।

Himachal Budget 2024 : राज्य में आमदनी के सीमित साधन

इसी के साथ राज्य के पास आमदनी के सीमित साधन मौजूद हैं, जिसके चलते इस बार भी का बजट (Himachal Budget 2024) भी घाटे का हो सकता है। राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बजट में खर्च को कम करने के लिए भी कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा सरकार राज्य की आमदनी बढ़ाने के लिए नए विकल्प तलाश करने और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास करेगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib