Himachal Budget 2024 : अब शादी समारोह के लिए राशन डिपुओं से मिलेगा सस्ता तेल, जल्द तय होंगे नियम

Himachal Budget 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Budget 2024 : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। आपको बता दें आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने लोगों को खुश करने का भरपूर प्रयास किया है। आपको बता दें प्रदेश सरकार द्वारा शादी समारोह के लिए उपभोक्ताओं को राशन डिपो से सस्ता तेल उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए जल्द ही नियम तय किये जाएंगे, जिसके बाद उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

आपको बता दें केवल राशनकार्ड धारकों को ही सस्ता तेल मिलेगा और समारोह के लिए प्रूफ लिए जाने पर भी सरकार मंत्रणा कर रही है। जानकारी के मुताबिक समारोह के लिए उपभोक्ताओं को कितना सरसों तेल दिया जाएगा इसके लिए भी नियम तय किए जाएंगे। आपको बता दें राशन डिपो से बाजार मूल्य की तुलना में 20 से 25 रुपये सस्ता सरसों तेल मिलेगा। इस तेल पर प्रदेश सरकार द्वारा सब्सिडी दी जायेगी और अप्रैल से लोगों को सस्ता तेल मिलना शुरू होगा।

Himachal Budget 2024 : सरकार दे रही सब्सिडी

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बजट सत्र के बाद कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। आपको बता दें प्रदेश में करीब साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक हैं, जिन्हे सरकार आटा, चावल, तेल, दालें, प्रति व्यक्ति 500 ग्राम के हिसाब से चीनी और एक किलो नमक दिया दे रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें आटा और चावल केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाता है, जबकि अन्य वस्तुओं पर प्रदेश सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है।

Himachal Budget 2024 : शादी समारोह के लिए डिपो के रेट पर मिलेगा तेल

अब उपभोक्ताओं को शादी समारोह के लिए डिपो में मिलने वाले तेल के दाम पर सस्ता तेल दिया जाएगा। वहीं इस बजट में भी डिपो संचालकों के लिए कोई अच्छी खबर निकलकर नहीं आई। प्रदेश डिपो संचालक समिति के अध्यक्ष अशोक कवि के मुताबिक Himachal Budget 2024 में निजी डिपो संचालक और सहकारी सभाओं के विक्रेताओं अनदेखा किया गया है। आपको बता दें डिपो संचालकों द्वारा 20,000 रुपये के मानदेय की मांग उठाई जा रही है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib