Himachal Election 2022: 12 नवंबर को हिमाचल में होगा मतदान, 8 दिसम्बर को निर्णय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है। दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक ही फेस में विधानसभा के चुनाव करवाए जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को की जाएगी। 

Read more..Himachal Politics: जानियें क्यों ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया मोदी जी का धन्यवाद ?

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक ही फेस में चुनाव करने का निर्णय लिया गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक हिमाचल में चुनाव की अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की तिथि 25 अक्टूबर होगी , 27 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। 

जबकि 29 अक्टूबर को नामांकन वापसी हो सकेगी। पूरे हिमाचल में मतदान 12 नवंबर 2022 को होगा। 8 दिसंबर 2022 को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर 2022 को पूरी होगी।  गौर हो कि हिमाचल की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को पूरा हो रहा है। 

अहम बात ये है कि इस बार भारतीय निर्वाचन आयोग ने हिमाचल व गुजरात के चुनाव एक साथ घोषित नहीं किए गए हैं। भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि अक्टूबर का महीना त्यौहार का रहता है। आयोग द्वारा भी लोकतंत्र के उत्सव का ऐलान किया गया है।आयोग ने मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। 

चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग 56,001 होगी। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 

Read More..Dharma: जानिए हनुमान जी के 5 भाइयों के बारे में!! इतना बड़ा था उनका परिवार, कहां मिलेगी उनके परिवार की जानकारी

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

14 Responses

  1. Pingback: pgslot168
  2. Pingback: massage Bangkok
  3. Pingback: BACU2025
  4. Pingback: pgslot
  5. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

  6. Pingback: ufa118
  7. Pingback: thaimag.kz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *