Himachal News: गरीब लोगो के लिए जीवन दायनी साबित हो रही आयुष्मान भारत योजना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: नागरिक अस्पताल राजगढ़ मे इस योजना तहत अभी तक 865 लोगो के ईलाज पर खर्च किये जा चुके है 36 लाख 32 हजार 5 सौ रुपये केंद्र सरकार द्वारा आंरभ की गई

आयुष्मान भारत योजना समाज ऐसे गरीब वर्ग के लोगो के लिए वरदान साबित हो रही है ।

कार्ड धारक के पूरे परिवार का पांच लाख तक का ईलाज निशुल्क किया जाता है

जो पैसे के अभाव मे अपना ईलाज करवाने मे असमर्थ थे मगर इस योजना के आने के बाद अब ऐसे लोगो के लिए यह योजना सहारा बनी है । इस योजना के लिए पात्र व्यक्ति या परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है ।जिसका नियमानुसार नवीनीकरण किया जाता है इस कार्ड मे कार्ड धारक के पूरे परिवार का पांच लाख तक का ईलाज निशुल्क किया जाता है । इस योजना के तहत सरकारी अस्पताल के साथ साथ इस योजना के लिए चयनित निजी अस्पताल मे भी पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता । महंगाई के इस दौर मे सभी प्रकार की बिमारियों का ईलाज दिन प्रतिदिन मंहगा होता जा रहा है और समाज के आर्थिक रूप से पिछडे तबके के लोगो को ईलाज करवाने के लिए भारी दिक्कतो का सामना करना पडता था ।

केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई यह योजना गरीबो के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही

मगर केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई यह योजना गरीबो के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है। सिरमौर जिले के दूर दराज क्षेत्र के नागरिक अस्पताल राजगढ़ मे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो से ईलाज के लिए आ रहे आयुष्मान काड धारक इस योजना का भरपूर लाभ उठा रहे है नागरिक अस्पताल मे इस योजना का लाभ उठा रहे लोगो ने कहना कि उन लोगो के लिए यह योजना किसी संजीवनी से कम नही है और कुछ लोगो का तो यहा तक कहना था कि अगर केंद्र सरकार की यह योजना ना होती तो वे अपना ईलाज शायद ना करवा पाते । रोगियो का कहना था कि इस योजना के तहत अस्पताल मे भर्ती होते ही उनका फ्री ईलाज आंरभ हो जाता है ।

योजना के तहत 36 लाख 32 हजार 5 सौ रुपये खर्च किये जा चुके

उन्हे ईलाज के दौरान दवाईयां भी फ्री उपलब्ध होती है इतना ही नही अगर किसी बिमारी मे शल्यचिकित्सा होनी हो तो वह भी इस योजना के तहत पूरी तरह फ्री हो जाती है खंड स्वास्थ्य अधिकारी राजगढ़ डाक्टर उपासना शर्मा के अनुसार इस अस्पताल मे आने वाले सभी आयुष्मान काड धारको को इस योजना के तहत पूरा लाभ दिया जाता है और अभी तक इस योजना के तहत लगभग 865 लोगो के ईलाज पर इस योजना के तहत 36 लाख 32 हजार 5 सौ रुपये खर्च किये जा चुके है ।

See more..Himachal News : शिमला नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की !!!

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib