Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा को e-vidhan प्रणाली को किया लागू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा है जहां पर e-vidhan प्रणाली को लागू किया गया है। जिसको समझने के लिए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शिमला आते रहते हैं.

इसी कड़ी में आज गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावाडकर की अगुआई में एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल विधानसभा की बारीकियों सहित ई प्रणाली के बारे में समझा

जहाँ प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल विधानसभा की बारीकियों सहित ई प्रणाली के बारे में समझा।हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाँ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश प्राचीनतम विधानसभाओं में से एक है। जिसका अपना इतिहास है।

हिमाचल विधानसभा देश भर के लिए एक आदर्श बनी है

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ऐसी विधानसभा भी है जहां सबसे पहले ई प्रणाली को शुरू किया गया। हिमाचल विधानसभा देश भर के लिए एक आदर्श बनी है। विधानसभा में गोवा का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा है जिसको विधानसभा के बारे में बताया गया है। कुलदीप सिंह पठानियाँ, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष। वही गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावडकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बारे में जानकर उनको खुशी हुई।

हिमाचल प्रदेश और गोवा दोनों ही राज्य पर्यटन राज्यों के रूप में माने जाते हैं

गोवा में भी e-vidhan प्रणाली को शुरू किया गया है जिसमें कुछ कमियां है जिसको जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गोवा दोनों ही राज्य पर्यटन राज्यों के रूप में माने जाते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों पर्यटन क्षेत्र में परस्पर सहयोग कर सकते हैं इसको लेकर गोवा सरकार से बातचीत की जाएगी।

see more..Himachal News: मंडी में कांग्रेस ने जय भारत कियासत्याग्रह आंदोलन

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib