Himachal News : मुख्यमंत्री सुक्खू का दावा, कांग्रेस के 6 विधायकों को सीआरपीएफ ने उठाया, BJP ने कहा अल्पमत में सरकार

Himachal News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News : आपको बता दें आज हिमाचल प्रदेश में राजयसभा की एक सीट के लिए वोटिंग हुई। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने दवा किया कि हिमाचल प्रदेश की सरकार अल्पमत में है। BJP द्वारा यह दवा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के 5 से 6 विधायकों को सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस ने उठा लिया है। खबर के मुताबिक, केंद्रीय बल द्वारा 6 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायकों को हिरासत में लिया गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायकों से आग्रह किया कि वह अपने परिवारों से संपर्क करें।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि गिनती शुरू हो चुकी है और जिस प्रकार विपक्षी नेताओं द्वारा बार-बार मतदान अधिकारियों को धमकी दी जा रही है, वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने हिमाचल भाजपा इकाई के नेताओं से धैर्य रखने का आग्रह किया और कहा कि लोगों पर दबाव न डालें। सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के काफिले द्वारा 5 से 6 विधायकों को उठा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग चले गए हैं, उनके परिवार वाले उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं और वह उनसे अपने परिवार से संपर्क करने का आग्रह करते हैं।

Himachal News : कांग्रेस के पास हैं 40 सीटें

यह घटनाक्रम हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद सामने आया। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायकों द्वारा पार्टी की विचारधारा के अनुरूप वोट डाला गया है। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा में उनके 40 विधायक हैं और जब तक विधायक बिकते नहीं सारे वोट उन्ही को मिलेंगे। आपको बता दें 68 विधानसभा सीटों में से 40 कांग्रेस के पास हैं और उसे 3 निर्दलीय विधायकों समर्थन प्राप्त है।

Himachal News : क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच हुए मतदान

भारतीय जनता पार्टी के पास 25 सीटें मौजूद हैं। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच राज्य सभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व CM जयराम ठाकुर द्वारा राज्य में कांग्रेस सरकार के अल्पमत में होने का दवा किया गया। आपको बता दें सुखविंदर सिंह सुक्खू साल 2022 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और यह उनके कार्यकाल का दूसरा साल है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib