Himachal News : मुख्यमंत्री सुक्खू प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक कर लेंगे सरकारी योजनाओं का फीडबैक

Himachal News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News : आपको बता दें आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के आला अधिकारियों संग बैठक कर सकते हैं। आपको बता दें इस बैठक का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लेना है। इसके अलावा सरकार द्वारा भविष्य में चलाई जाने वाली योजनाओं पर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है। खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री अधिकारियों से मीटिंग के अलावा मंत्रिमंडल सहयोगियों से भी वार्ता करेंगे।

इसके लिए खबर है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ भी बैठक कर सकते हैं। इसमें वह सम्बंधित विभागों से फीडबैक लेंगे और किस विभाग में क्या नया किया जाए इस पर भी चर्चा कर सकते हैं। मंत्रियों के साथ बैठक करने से मुख्यमंत्री विभागों में चल रही योजनाओं की समीक्षा कर पाएंगे और उसके हिसाब से बजट उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।

Himachal News : उच्च प्रशासनिक स्तर पर होगा फेरबदल

आपको बता दें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर चले गए हैं। इसके चलते अब उच्च प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल देखने को मिल सकता है। क्योंकि भरत खेड़ा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के साथ-साथ करीब 11 अलग-अलग दायित्व निभा रहे थे, ऐसे में अब ये काम दूसरे अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसी के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद पर किसी नए अधिकारी को तैनात किया जाएगा।

आपको बता दें लोकसभा चुनाव के लिए मार्च में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा अनुबंध कर्मचारियों के नियमितिकरण का रास्ता तलाशा जा रहा है। इसके लिए अनुबंध कर्मचारी भी सरकार पर दबाव डाल रहे हैं। आपको बता दें कर्मचारियों का नियमितीकरण 1 अप्रैल से होना है, लेकिन यदि आचार संहिता लग जाती है, तो इसके लिए चुनाव आयोग की सहमति लेनी होगी। अन्यथा सरकार द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारियों को 1 अप्रैल से नियमितिकरण का लाभ दिया जा सकता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib