Himachal News : हिमाचल की जीडीपी कॉग्रेस के आने से 8143 करोड़ रुपये वृद्धि की ओर..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News : पिछले वित्तीय वर्ष यानी 2021-22 कि तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान हिमाचल की वास्तविक जीडीपी स्थिर भावों पर 8143 करोड़ रुपये अधिक होगी। राज्य की आय के प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष के दौरान वास्तविक जीडीपी में पिछले वर्ष के 7.6 प्रतिशत की तुलना में 6.4 प्रतिशत वृद्धि होगी। यानी पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस बार वृद्धि दर कम है.मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, सुखविंदर सिंह ने आज विधानसभा हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 प्रस्तुत किया। यह दस्तावेज आर्थिक और सांख्यिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा तैयार किया गया है।

Source : गूगल, सुखविंदर सिंह सुक्खू आर्थिक प्रदर्शन करते हुए

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं –

D22-23 में हिमाचल का आर्थिक प्रदर्शन

-पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य की वास्तविक जी.डी.पी. स्थिर भावों पर ₹8,143 करोड़ से अधिक होगी। राज्य आय के प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में वित्तीय वर्ष 2021-22 के 7.6 प्रतिशत की तुलना में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

-वित्तीय वर्ष 2021-22 के ₹1,26,433 करोड़ के सकल घरेलू उत्पाद के अनन्तिम अनुमानों की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्थिर भावों (2011-12) पर राज्य की जी.डी.पी. ₹1,34,576 करोड़ अनुमानित है।

-वित्तीय वर्ष 2022-23 में जी. डी. पी. प्रचलित भावों पर ₹1,95,404 करोड़ अनुमानित है। जोकि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अस्थायी अनुमानों के अनुसार ₹1.76,269 करोड़ से ₹19,135 करोड़ की शुद्ध वृद्धि दर्शाते हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान नोमिनल जी.डी.पी. में वृद्धि वित्त वर्ष 2021-22 के 13.5 प्रतिशत की तुलना में 10.9 प्रतिशत अनुमानित है।

-वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अग्रिम अनुमानों के अनुसार, प्राथमिक क्षेत्र से सकल मूल्य वर्धित, स्थिर भावों पर 2.0 प्रतिशत की गति से बढ़ने की संभावना है। वित्त वर्ष 2022-23 (अ.अ.) के दौरान प्राथमिक क्षेत्र का जी.वी.ए. स्थिर भावों पर 2021-22 (प्र.स.अ.) के ₹16.395 करोड़ के मुकाबले 216,717 करोड़ हो गया।

इस लिंक को भी क्लिक करे-https://hindi.krishijagran.com/

Read More..Adani Group News : अडानी ग्रीन के शेयरों में आयी तेजी जबकि 3 ग्रुप के शेयरों में लगा लोअर सर्किट..

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib