Himachal News : अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। इसी बीच अब हिमचाल प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी ख़ुशी की खबर निकलकर आ रही है। आपको बता दें अब रामलला के दर्शन करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा तय किए गए 6 रूटों पर बस सेवा शुरू होने जा रही है। जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश के साथ अंतरराज्यीय समझौता होने के बाद यह सेवा शुरू हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस समझौते को लेकर परिवहन विभाग के सामने शर्ते रखी गई हैं और बहुत ही जल्द प्रदेश सरकार इस समझौते को मंजूर करेगी। आपको बता दें इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा अपने रूट भी Himachal Pradesh में चलाये जाएंगे।
Himachal News : प्रदेश सरकार ने दी अनुमति
जानकारी के लिए बता दें प्रदेश सरकार ने शिमला, ऊना, नालागढ़, हमीरपुर, मनाली, धर्मशाला डिपो से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। इसके लिए हिमाचल सरकार ने फाइल और अधिकारियों की एक टीम को उत्तर प्रदेश भेजा था, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने निगम के समक्ष अंतरराज्यीय समझौते की शर्त रख दी। जब तक यह शर्त पूरी नहीं होती HRTC की बसें अयोध्या नहीं जा पाएंगी।
Himachal News : एग्रीमेंट होते ही तैयार होगी योजना
प्राप्त जानकारी के मुताबिक HRTC द्वारा इस समझौते को पूरा करने की तैयारी चल रही है और निगम अंतरराज्यीय समझौते पर काम कर रहा है। आपको बता दें इस समझौते के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम द्वारा अपने रूट हिमाचल में चलाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक एग्रीमेंट होते ही बसों के रूट एवं ड्राइवर बदली आदि को लेकर योजना तैयार की जाएगी।