शुक्रवार रात को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Mukesh Agnihotri की पत्नी का निधन हो गया है। आपको बता दें उनकी पत्नी का नाम प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री है। शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, उनकी पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री उनका और उनकी बेटी आस्था का साथ छोड़कर इस दुनिया से चली गईं। आपको बता दें मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था है इस समय विदेश में पढ़ रही हैं।
लोक प्रशासन विभाग एचपीयू में प्रोफेसर थीं Mukesh Agnihotri की पत्नी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक Mukesh Agnihotri की पत्नी सिमी अग्निहोत्री की शुक्रवार शाम को ऊना में तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। लेकिन चंडीगढ़ पंहुचने से पहले रास्ते में कुराली के पास ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें सिम्मी अग्निहोत्री लोक प्रशासन विभाग एचपीयू में प्रोफेसर थीं।
खबर के मुताबिक पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित उनके निजी निवास आस्था कुंज में पार्थिव शरीर को दोपहर 1:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और 2:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद में अंतिम संस्कार किया जाना है।
सीएम ने व्यक्त किया दुख
आपको बता दें Mukesh Agnihotri की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के देहांत की खबर किसी वज्रपात की तरह है। उन्होंने कहा कि यह समाचार पाकर वह बेहद दुखी हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान मिले। उन्होंने आगे कहा कि भगवान उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
