PM Poshan Yojana के तहत हिमचाल प्रदेश को मिले 5.75 करोड़, कुक कम हेल्पर्स के वेतन में हुई वृद्धि

pm poshan yojana

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लिए PM Poshan Yojana के तहत केंद्र की तरफ से 5.75 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गई है। केंद्र द्वारा आवंटित 5 करोड़ रूपये के बजट से प्रदेश के कुल 12 जिलों को लाभ मिलेगा, जिसमें सबसे अधिक कांगड़ा को करीब 96 लाख रुपए आवंटित हुए हैं। आपको बता दें इस राशि की बदौलत प्रदेश में कुक कम हेल्पर्स के वेतन में इज़ाफ़ा किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें पहले सीसीएच को 3500 की प्रतिमाह दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब 4000 रुपए कर दिया गया। जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 1995 में देश भर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाने के लिए मिड-डे मील योजना की शुरुआत की गई थी।

मिड डे मील का नाम बदलकर किया PM Poshan Yojana

इसके बाद सितंबर, 2021 में इस योजना का नाम बदल कर PM Poshan Yojana रख दिया गया। आपको बता दें इस योजना के तहत पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के भोजन पर 5.45 रुपए प्रति दिन खर्च कर किए जाते हैं, जिसमें 450 कैलोरी, 12 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। वहीं छठी से 8वीं के बच्चों पर 8.17 रुपए खर्च किये जाते हैं, जिसमें 700 ग्राम कैलोरी, 20 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है।

आपको बता दें PM Poshan Yojana के तहत बिलासपुर को 48 लाख 32 हजार, हमीरपुर को 53 लाख 80 हजार 200, चंबा को 50 लाख 76 हजार 800, कांगड़ा को 96 लाख 72 हजार 200, केलांग को 5 लाख 59 हजार 200, कुल्लू को 34 लाख 60 हजार 200, काजा को 4 लाख 70 हजार 600, मंडी को 95 लाख 69 हजार 400, शिमला को 27 लाख 25 हजार 600, सिरमौर को 44 लाख 87 हजार, सोलन को 49 लाख 6 हजार एवं ऊना को 64 लाख 34 हजार 400 रूपये आवंटित किए गए हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib