Himachal News: हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा ब्लॉक रैत की बैठक रविवार को राधेश्याम मिश्रा ब्लाक प्रधान रैत की अध्यक्षता में रजोल में संपन्न हुई ।बैठक में पेंशनर्ज की मांगों के बारे विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान ब्लॉक रैत इकाई महासचिव प्रेम शर्मा ने ब्लाक रैत की सदस्यता व गतिविधियों से अवगत करवाया ।वही बैठक में बताया गया कि शाहपुर ईकाई की पिछली बैठक जनवरी में शाहपुर में हुई थी ।

जिसमें नई ईकाई शाहपुर को गठित किया गया था, जिसमें अध्यक्ष सेठ राम, महासचिव चण्डीदत्त शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राम आदर्श शर्मा व सलाहकार जगदीश गुप्ता को नियुक्त किया गया।
सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के फिक्सेशन के मामले सरकार जल्द हल करें
रैत ब्लाक की सदस्यता अधिक होने के कारण ब्लाक को दो हिस्सों में बांटा गया था ताकि सुचारु रूप से काम हो सके ।संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम देने के लिये सरकार का धन्यवाद किया व सरकार से मांग की गई कि 2016 और 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के फिक्सेशन के मामले सरकार जल्द हल करें और जो भी देन दारिया हैं उसे ज्यादा देर ना लटकाया जाए।
सरकार सभी वित्तीय लाभ की अदायगी करें
सरकार सभी वित्तीय लाभ की अदायगी करें .जिला प्रधान सुरेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार 18 महीने की डीए की किस्तो को देने से पीछे न हटे, बल्कि ब्याज सहित अदायगी करें साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि 2016 के बाद रिटायर हुए पेन्शनरों के बकाया की अदायगी शीघ्र से शीघ्र की जाए व पैन्शनरों को लालफीताशाही के चक्कर में ना डाला जाए.इसके अलावा संघ ने जो मांगे रखी हैं उसमें 1-1-16 से जो पैन्शनर्ज का एरियर बनता है उसे एकमुश्त दिया जाए तथा 31-12-2015 के बाद जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें वित्तीय लाभ दिया जाए , पेंशन केसिज का शीघ्र से शीघ्र निपटारा किया जाए ।
एलटीसी देने बारे उचित प्रावधान किया जाए
पे – मैट्रिक्स 50 % व 30% के बारे में सभी विभागों को नोटिस जारी करके 1-1-16 से पहले के पेंशनर्ज की पेंशन फिक्स करके एजी दफ्तर में भिजवाई जाए । चिकित्सा भत्ता लेने बारे विकल्प की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए , चिकित्सा भत्ते को 400 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये किया जाये । पैंडिट चिकित्सा बिलों को देने वाले बजट की अलॉटमेंट की जाए ।एलटीसी देने बारे उचित प्रावधान किया जाए ।जेसीसी का तुरंत गठन करके शीघ्र संघ के साथ बातचीत की जाए ।बैठक में सुरेश ठाकुर ने संघ की प्रदेश गतिविधियों के बारे में अवगत कराया उन्होंने कहा कि जिले में 12 ब्लॉक में संघ काम कर रहा है और पिछले महीने ही नगरोटा सूरियां पैन्शन संघ कांगड़ा का विलय वेलफेयर एसोसिएशन में हुआ है, जिसका सभी सदस्य ने जोरदार स्वागत किया ।







