Himachal Weather Update : प्रदेश में बर्फ़बारी की वजह से 228 सड़कें बंद, हिमाचल में जारी है मौसम का कहर

Himachal Weather Update

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में लगातार ख़राब मौसम अपना कहर बरपा रहा है और बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पीछले 24 घंटों में रोहतांग दर्रे में 135 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है, जो इस इलाके में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा किलाड़ में 90, कुकुमसेरी में 44, छितकुल और जलोरी जोत में 45 और गोंदला में 39 सेमी बर्फबारी देखने को मिली। आपको बता दें प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते 4 नेशनल हाईवे सहित 228 सड़कें बंद हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक केलांग में 35 सेमी, सिस्सू, कोकसर और हंसा में 30 सेमी, कोठी में 20 सेमी और कल्पा में 11 सेमी बर्फ गिरी है। प्रदेश के कई इलाकों में अभी भी रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है और इसी के साथ पूरे राज्य में मध्यम से लेकर भारी बारिश देखने को मिली। सबसे अधिक हिमाचल के चंबा में 67 मिमी और कुफरी में 57 मिमी दर्ज की गई।

Himachal Weather Update : इन जगहों पर हुई बारिश

आपको बता दें मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान डलहौजी में 55 मिमी, सोलन में 15.2 मिमी, भरमौर में 33.5 मिमी, शिमला में 14.2 मिमी, धर्मशाला में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी के साथ मंगलवार की सुबह हमीरपुर के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिली। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, लाहौल-स्पीति में 165 और चंबा में 52 सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

बर्फबारी के बाद शिमला जिले के दूरस्थ डोडरा क्वार से बाकी राज्य का सम्पर्क टूट गया है। मंगलवार को भारी बारिश की वजह से रखालू माता मंदिर के पास चंबा-तीसा सड़क का एक बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया, जिसके चलते 40 पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सोमवार की रात को शिमला में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। स्थानीय मौसम स्टेशन के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला की ऊंची पहाड़ियों पर बारिश और बर्फबारी की सम्भावना है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib