Himachal Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया आंधी, बारिश और बर्फ़बारी का ऑरेंज अलर्ट, जाने केसा रहेगा मौसम का हाल

Himachal Weather Update

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Weather Update : आपकी जानकारी के लिए बता दें हिमाचल में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फ़बारी के बाद अब एक बार फिर मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 1 मार्च से हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में आंधी, वर्षा और बर्फ़बारी के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 5 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।

खराब मौसम के चलते प्रदेश में यातायात और बिजली-पानी जैसी सुविधाएं प्रभावित हो सकती है। आपको बता दें मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक प्रदेश में 1 से 4 मार्च तक मौसम ख़राब रहेगा। विभाग द्वारा आंधी और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है और साथ ही न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। प्रदेश मे धूप खिलने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली।

Himachal Weather Update : फिरसे बहाल हुई अटल टनल

आपको बता दें हिमाचल प्रदेश में 12 दिनों के बाद अटल टनल को फिरसे पर्यटकों के लिए बहाल किया गया है, जिसके बाद अब पर्यटक एक बार फिर रोहतांग दर्रे का दीदार करने जा सकते हैं। बुधवार से अटल टनल रोहतांग होते हुए मनाली-केलंग मार्ग पर यातायात को फिरसे शुरू किया गया। हालाँकि, फ़िलहाल केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही आवाजाही के लिए अनुमति प्रदान की गई है।

फ़िलहाल पर्यटक सभी प्रकार के वाहनों में सोलंगनाला तक जा सकते हैं। हालात सामान्य होने के बाद सभी प्रकार के वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। आपको बता दें 17 फरवरी से मनाली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फ़बारी के चलते टनल में यातायात बंद था। बुधवार को 200 से अधिक फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल के दूसरी तरफ पहुंचे।

 

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib