मशहूर एक्ट्रेस हीना खान कैंसर का इलाज करवाते हुए कई चुनौतियों का सामना कर रही है। एक्ट्रेस को कई तरह के साइड इफ्फेक्ट का भी सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद भी वह लगातार काम पर ध्यान दे रही है। लेकिन हाल ही में हीना खान का एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसमे एक्ट्रेस का दर्द की वजह से काफी बुरा हाल हो रहा है इसके बाद उनका खड़ा होना भी काफी मुश्किल हो गया है, इसके बावजूद भी वह इवेंट में मुस्कुराते हुए दिख रही है। वह लिफ्ट में दिखती है कैसे वो साड़ी के नीचे शूज पहन रही हैं ताकि उन्हें थोड़ी-सी राहत मिले। इस दौरान हिना के चेहरे पर बेबसी भी नजर आ रही है।
वीडियो में हिना साड़ी में दिखाई दे रही हैं। लिफ्ट में वो सहारा लेकर खड़ी होती हैं और ठीक से पैर भी जमीन पर नहीं रखतीं। तभी उनसे कोई पूछता है कि ये साड़ी के नीचे क्या है? तो एक्ट्रेस अपने जूते दिखाती हैं। इसके बाद वो बोलती हैं, ‘आज कल ऐसे ही काम करना पड़ रहा है, लेकिन हम काम करेंगे।’ अब इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने एक लम्बा-चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसे पढ़कर उनके दर्द का अंदाजा आपको खुद ही हो जाएगा। हिना ने कहा, ‘क्या दिन था.. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुझे भयानक न्यूरोपैथिक दर्द है और ये लगातार कुछ मिनटों से ज्यादा खड़ा रहना बेहद मुश्किल बना देता है। ये इवेंट मेरे ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स के सामने आने से महीनों पहले की गई कमिटमेंट थी।’







