टीम साउदी की गेंद पर गच्चा खा गए हिटमैन, नहीं खुला सके खाता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुणे टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा के साथ में ठीक वहीं वाकया हुआ जो बेंगलुरु में हुआ था। भारतीय कप्तान टीम साउदी के साथ से निकली एक गेंद पर वह पूरी तरह से गच्चा खा गए। हिटमैन बेंगलुरु की फर्स्ट इनिंग की तरह ही पुणे में भी बिना खाता खोले चलते बने। रोहित साउदी की बॉल को पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे। वही पहले दिन खेल खत्म होने तक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विकेट गंवाकर 16 रन बनाए। इससे पहले न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 259 रन बनाकर ऑलआउट हुई। वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी घूमती गेंदों से कहर बरपाते हुए 7 विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड को 259 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। रोहित शुरुआत से ही क्रीज पर सहज नजर नहीं आए। यहाँ 8 गेंदों का सामना करने के बावजूद रोहित अपना खाता नहीं खोल सके। इस टिम साउदी के ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित हवा में ही बीट हो गए और बॉल उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी। रोहित के हाव-भाव देखकर साफतौर पर लग रहा था कि वह साउदी की इस गेंद को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे। रोहित को ना चाहते हुए भी बिना खाता खोलने पवेलियन लौटना पड़ा। टेस्ट सीरीज में हिटमैन दूसरी बार जीरो पर आउट हुए हैं।

साउदी बने रोहित के लिए सिरदर्द
टीम साउदी टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के लिए बड़ा सिरदर्द बनते जा रहे है क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कीवी गेंदबाज ने हिटमैन को चौथी बार पवेलियन की राह दिखाई है। वही 8 परियों में रोहित ने साउदी के खिलाफ 126 गेंदों का सामना किया है और उनके बल्ले से 51 रन निकले है। हालाँकि हिटमैन कीवी तेज गेंदबाज के खिलाफ चार बार अपना विकेट गंवा चुके हैं। साउदी के खिलाफ रोहित का बैटिंग औसत महज 12.75 का है। इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी रोहित को 14 बार आउट कर चुके हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib