होंडा एक्टिवा 7G एडवांस फीचर्स के साथ में जनवरी तक होगा लांच, Jupiter 110 को देगा टक्कर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाल ही में TVS ने नए Jupiter 110 को भारत में लॉन्च किया, जिसके बाद में नए Honda Activa की चर्चा जोरो शोरो से होने लगी है। एक सोर्स के मुताबिक इस बार हौंडा का नया एक्टिवा 7G पूरी तरह से बदल सकता है। इसमें नए नए फीचर्स के साथ में स्मार्ट डिज़ाइन देखने को मिल जाते है। इस समय एक्टिवा 110cc और 125cc इंजन में उपलब्ध है। लेकिन 110 CC मॉडल को न्यू लुक के साथ में लांच किया गया है और कुछ समय बाद 125 CC मॉडल को भी अपडेट किया गया। ऐसे में आइए जान लेते है ऐसे में आइए जान लेते है इसमें क्या खास देखने मिल जाएगा।

होंडा का नया एक्टिवा 7G अगले साल जनवरी में लॉन्च होगा। सोर्स के नए एक्टिवा के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट से लेकर रियर में नई हेडलाइट से लेकर, DRL, और रिफ्लेक्ट लाइट इसके फ्रंट में दी जा सकती है। इसकी सीट को लम्बा किया जाएगा। इससे पीछे बैठने वाले को समस्या नहीं होगी। नए एक्टिवा की सीट के नीचे अब ज्यादा स्पेस मिल सकता है ताकि दो बड़े हेलमेट रखे जा सकें।

इंजन और पावर
Honda Activa 7G में अपडेटेड 109cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिल सकता है।यह इंजन 7.6bhp और 8.8Nm का टॉर्क देगा। इस स्कूटर में इसमें इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच बटन मिलेगा। इसमें साइलेंट स्टार्टर और डुअल-फंक्शन स्विच की सुविधा मिलेगी ताकि कम आवाज आए। वही स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है। इस बार एक्टिवा में बेहतर माइलेज का भी दावा किया है। एक लीटर में यह स्कूटर 50-55km किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसका इंजन 45 से 50 kmpl तक की माइलेज देगा। नए एक्टिवा को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

TVS Jupiter 110 को देगा टक्कर
नया TVS Jupiter 110 से पहले ज्यादा एडवांस हो चुका है और यह एक्टिवा 100 को टक्कर देने के लिए तैयार है। इस स्कूटर की कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। इसमें नया 113.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। ये इंजन 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क देता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। अभी तक इस स्कूटर की माइलेज का खुलासा नहीं हो पाया है। इसकी सीट के नीचे दो हेलमेट रखने की जगह मिलती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib