दिवाली के बाद में हौंडा की कारों पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है, एक सोर्स के मुताबिक कंपनी के पास में ओल्ड स्टॉक पड़ा हुआ जिसे क्लियर करने के लिए कंपनी बड़े डिस्काउंट बड़े डिस्काउंट का सहारा ले रही है। हौंडा ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज, सेडान कार सिटी और कॉम्पैक्ट एसयूवी एलिवेट पर काफी बड़ा डिस्काउंट दे रही है। यदि आप भी हौंडा की कार खरीदने के बारे में सोच रहे है, तो हाल ही में मिलने वाले ऑफर का लाभ ले सकते है।
7 साल वारंटी
नवंबर 2024 के लिए, होंडा ने साल समाप्त होने से पहले MY2024 को मंजूरी देने के लिए सभी तीन मॉडलों पर ऑफ़र पर लाभ थोड़ा बढ़ा दिया है। इस महीने, होंडा इन कारों पर 7 साल की असीमित किमी की वारंटी भी मुफ्त दे रही है।
Honda Amaze : 1.26 लाख रुपये का मिलेगा डिस्काउंट
यदि आप हौंडा अमेज खरीदते है तो आपको इस पर पूरे 1.26 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाता है। इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। आपको बता दे, हौंडा अमेज इंडिया का न्यू मॉडल 11 नवम्बर को लांच किया गया है इस बार नई अमेज में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते है। इसकी कीमत 7.20 लाख रुपये से शुरू होती है।
Honda City: 1.27 लाख रुपये का डिस्काउंट
होंडा सिटी खरीदना इस महीने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सिटी पर इस समय 1.27 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि पिछले महीने इस कार पर 1.14 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया गया था। वही कंपनी अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए इतना बड़ा ऑफर दे रही है। इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 6 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। होंडा सिटी की कीमत 11.82 लझ रुपये से शुरू होती है।
Honda Elevate: 86,000 रुपये का डिस्काउंट
हौंडा की एसयूवी एलिवेट पर इस महीने 86 हजार रूपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स के साथ में सुविधा दी गयी है यह डिस्काउंट सिर्फ कुछ ही समय के लिए रहेगा। इसके साथ ही Honda Elevate बेहतरीन कॉम्पैक्ट SUV है जो कई अच्छे फीचर्स से लैस है। इस गाड़ी की कीमत 11.69 लाख रुपये से शुरू होती है।







