Honda ने लॉन्च की शानदार एडवेंचर टूरिंग बाइक, यहां जाने फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

Honda NX500

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आपको बता दें Honda Motorcycle & Scooter India ने अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए अपनी एक नई बाइक लॉन्च की है। अगर आपको एडवेंचर और रोड ट्रिप्स पसंद है, तो होंडा की यह बाइक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। होंडा ने अपनी NX500 को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो CBU यूनिट के रूप में भारत लाई जा रही है। आपको बता दें Honda NX500 बाजार में कावासाकी वर्सेस 650, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और KTM 390 एडवेंचर से मुकाबला करेगी।

आपको बता दें भारत में Honda NX500 की बुकिंग शुरू हो चुकी है और आप होंडा बिग विंग डीलरशिप पर 10,000 रुपये में इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। आपको बता दें कंपनी की मिड क्षमता वाली NX500 ADV बाइक होंडा CB500X की जगह लेगी, जिसकी कीमत 5.79 लाख रूपये एक्स-शोरूम थी। CB500X के बंद होने के बाद आई कमी को NX500 पूरी करेगी और यह उसकी तुलना में अधिक दमदार है।

Honda NX500 Features

आपको बता दें यह गाड़ी कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है और इसमें आपको एक यूएसडी फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप देखने को मिलता है। इसी के साथ बाइक में आगे की तरफ 19-इंच और पीछे की तरफ 17-इंच का अलॉय व्हील और ब्लॉक-पैटर्न टायर देखने को मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आपको इसमें आगे की तरफ ट्विन डिस्क और पीछे एक सिंगल डिस्क मिलती है।

बात करें बाइक के इंजन और पावरट्रेन की, तो यह बाइक 471cc के पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ आती है, जो 47bhp की पावर और 43Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसी के साथ आपको इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। बात करें बाइक के अन्य फीचर्स की तो इसमें आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ 5 इंच का TFT डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। अगर बात करें कीमत की तो आपको यह बाइक 5.90 लाख रूपये एक्स-शोरूम की कीमत पर मिल जाएगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib