website average bounce rate
Search
Close this search box.

Honeymoon Places In Himachal : हिमाचल प्रदेश की ये जगहें कपल्स के हनीमून मनाने के लिए हैं बेस्ट, यहां देखें लिस्ट

Honeymoon Places In Himachal

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Honeymoon Places In Himachal : अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप हनीमून पर जाने का सोच रहे हैं, तो हिमाचल प्रदेश एक काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस समय सर्दियों का मौसम है और ऐसे में आपको बर्फीली वादियों का आनंद उठाने का मौका मिल सकता है। यहां कपल्स के घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं, जहां आप अपनी हनीमून ट्रिप पर जा सकते हैं। देश के कोने-कोने से कई लोग यहां हनीमून मनाने आते हैं।

हिमाचल प्रदेश सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि बाकी लोगों के घूमने के लिए भी एक काफी अच्छी जगह है और यहां साल भर टूरिस्ट का आना-जाना लगा रहता है। Newly Married Couples जो हनीमून मनाने का सोच रहे हैं, उनमें से ज्यादातर के दिमाग में सबसे पहला नाम हिमाचल प्रदेश का ही आता है। इसीलिए आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ खास हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

Honeymoon Places In Himachal : ये हैं वो जगहें

Shimla – क्वीन ऑफ़ हिल्स के नाम से मशहूर और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सबसे फेमस हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। यहां हर साल देश के कोने-कोने से लोग हनीमून मनाने आते हैं। आपको यहां हर मौसम में कपल्स की भीड़ देखने को मिल जाएगी। आपको बता दें यहां घूमने की काफी सारी जगहें हैं, जहां आप जा सकते हैं।

Manali – अगर आपको हिमाचल प्रदेश में हनीमून मनाना है, तो इसके लिए मनाली सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह भी हिमाचल प्रदेश की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है और यहां पूरे साल न्यूली मैरिड कपल्स की भीड़ रहती है। मनाली में फेमस घूमने की जगहों में सोलांग घाटी, भृगु झील, रोहतांग दर्रा, हिडिम्बा देवी मंदिर, ब्यास नदी, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान आदि शामिल हैं।

Dalhousie – हिमाचल प्रदेश में हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों (Honeymoon Places In Himachal) में से एक डलहौजी भी है। कपल्स के लिए यह जगह स्वर्ग की तरह है और यहां हर साल काफी संख्या में लोग हनीमून मनाने आते हैं। डलहौजी देवदार से ढकी 5 पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

Kasauli – अगर आपको हिमाचल प्रदेश में Honeymoon Destination की तलाश है, तो ऐसे में कसौली भी बढ़िया ऑप्शन है। जो लोग हिमाचल में ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, वे कसौली जा सकते हैं। कसौली में साल भर सुखद मौसम बना रहता है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण आपका मूड सेट कर देते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

2024 में भारत के प्रधान मंत्री कौन होंगे ?
  • नरेन्द्र दामोदर दास मोदी 47%, 98 votes
    98 votes 47%
    98 votes - 47% of all votes
  • राहुल गाँधी 27%, 56 votes
    56 votes 27%
    56 votes - 27% of all votes
  • नितीश कुमार 22%, 45 votes
    45 votes 22%
    45 votes - 22% of all votes
  • ममता बैनर्जी 4%, 9 votes
    9 votes 4%
    9 votes - 4% of all votes
Total Votes: 208
December 30, 2023 - January 31, 2024
Voting is closed