Himachal News: अमेरिका में बसे मंडी के दंपति द्वारा स्थापित प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन ने वर्ष 2023 के प्रतिभा पुष्प अवार्ड के लिए इस बार मंडी के कंवलजीत को कम्युनिकेशन तथा युवा महेन वै़द्य को नाटक व कला विधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है।

कंवलजीत सिंह ने मंडी शहर में पहली बार 1998 में के चैनल की स्थापना की थी जबकि महेन वै़द्य ने छोटी सी उम्र में ही ,किसमें में कितना दम, एक पंजाबी शो में भाग लेते हुए इसमें पहला स्थान हासिल किया था।
समारोह में कंवलजीत सिंह व महेन वैद्य को यह अवार्ड दिए गए
हाल ही में उसने शॉट मूवी ,एक अनोखा मजाक, भी भी बनाई जो काफी चर्चित रही। सोमवार को मंडी शहर के बिंदरावणी में हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी परिसर में स्थापित ,देग, रेस्तरां में हुए समारोह में कंवलजीत सिंह व महेन वैद्य को यह अवार्ड दिए गए। रोचक यह रहा है कि इस बार ये अवार्ड अमेरिका से ही आए नन्हें अतिथियों नील व नियम ने प्रदान किए। गौरतलब है कि पुष्प प्रतिभा फाउंडेशन हर साल मंडी की प्रतिभाओं को इस अवार्ड से सम्मानित करता है।
फाउंडेशन ने मंडी शहर के लिए पहला धुआं रहित शवदाह यंत्र भी प्रदान किया है
इस फाउंडेशन ने मंडी शहर के लिए पहला धुआं रहित शवदाह यंत्र भी प्रदान किया है जो पिछले दिनों पूरी तरह से स्थापित हो गया है तथा अब मंडी शहर का शमशानघाट धुंआ रहित हो गया है। इसके लिए इस फाउंडेशन ने 35 लाख के लगभग राशि व्यय की है। सोमवार को हुए अवार्ड समारोह में प्रतिभा व पुष्प कपूर खुद मौजूद रहे। इस समारोह में कई गणमान्य लोगों जिनमें प्रमुख तौर पर सेवानिवृत प्रिंसिपल डॉ अशोक अवस्थी व ओम प्रकाश मल्होत्रा, प्रख्यात उपन्यासकार डॉ गंगा राम राजी, डॉ जय इंद्र पाल, वाई पी कूपर, अरूणा कपूर, नलिन कपूर, बीर मंडल से चंद्रशेखर वैद्य व उनकी टीम समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व अवार्ड हासिल करने वालों के परिजन मौजूद रहे।

इस मौके पर पुष्प कपूर ने कहा कि उनकी फाउंडेशन मंडी की प्रतिभाओं को हर साल अवार्ड देती रहेगी ताकि अन्य प्रतिभाओं के लिए भी यह एक प्ररेणा बनी रहे।
see more..Himachal News: बिलासपुर की जिमीकंद की खेती किसानों की तकदीर और तस्वीर बदलेगी







