How To Make Malai Chaap At Home : इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर पर उठायें रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी मलाई चाप का आनंद

How To Make Malai Chaap At Home

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

How To Make Malai Chaap At Home : अक्सर लोगों को बाहर का खाना काफी पसंद आता है और वह बाहर के खाने का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में बिमारियों के डर से लोग बाहर के खाने का आनंद नहीं उठा पाते। तंदूरी मलाई चाप ऐसे ही व्यंजनों में से एक है और अगर आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी मलाई चाप का आनंद लेना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए एक आसान सी रेसिपी लेकर आये हैं। इस रेसिपी की सहायता से आप आसानी से घर पर ही शानदार रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी मलाई चाप तैयार कर सकते हैं।

आपको बता दें तंदूरी मलाई चाप बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद होती है। पार्टी या गेट-टुगेदर के लिए भी तंदूरी मलाई चाप एक बेहद अच्छा विकल्प है। अगर आप अपने मेहमानों को कुछ अच्छा और स्वादिष्ट खिलाना चाहते हैं या खुद इसका आनंद उठाना चाहते हैं तो एक बार घर पर तंदूरी मलाई चाप जरूर बनाकर देखें। तंदूरी मलाई चाप एक स्वादिष्ट और हैल्थी रेसिपी है। तो चलिए जानते हैं How To Make Malai Chaap At Home।

सामग्री :

– 4 स्टिक ताज़ा या फ्रोजन सोया चाप
– अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
– कसूरी मेथी 2 चम्मच
– कटी हुई 1 शिमला मिर्च
– बड़े टुकड़ों में कटा 1 प्याज
– दही आधा कप
– मलाई 4 चम्मच
– बटर 3 चम्मच
– 4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
– तेल 2 चम्मच
– नमक स्वादानुसार
– तंदूरी मसाला 1 चम्मच
– गरम मसाला 1 चम्मच
– कश्मीरी लाल मिर्च आधा चम्मच
– घी 1 चम्मच
– कोयला
– नींबू

How To Make Malai Chaap At Home :बनाने की विधि

घर पर Tandoori Malai Chaap बनाने के लिए (How To Make Malai Chaap At Home) सबसे पहले सोया चाप को छोटे टुकड़ों में काटें। इसके बाद एक बड़े बाउल में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कसूरी मेथी डालें। बाद में सोया चाप के टुकड़े डालकर इसे 30 मिनट तक मेरिनेट होने के लिए छोड़ दें। 30 मिनट तक मेरिनेट करने के बाद आपको इसमें शिमला मिर्च, तंदूरी मसाला, प्याज, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा तेल डालना है और अच्छे से मिक्स करना है। अब एक नॉनस्टिक पैन में तेल डालें और चाप के मिक्सचर को अच्छे से पका लें।

जब यह पक जाये तो इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें बटर, तंदूरी मलाला, लाल मिर्च और मलाई डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद एक छोटी कटोरी में कोयला गर्म करके इसमें रख दें और ऊपर से घी डालकर इस पर ढक्कन लगा दें। 5 मिनट बाद कोयले की कटोरी को बाउल से बाहर निकाल लें और बस आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी मलाई चाप बिलकुल तैयार है। इस तरह आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी मलाई चाप बना सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib