HP Budget 2024 : ओलंपिक गोल्ड विजेता को मिलेंगे 5 करोड़, मुख्यमंत्री ने खिलाडियों के लिए की बड़ी घोषणाएं

Himachal Budget 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

HP Budget 2024 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बजट 2024 में प्रदेश के खिलाडियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। आपको बता दें ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीतने वाले को अब पुरस्कार राशि के रूप में 3 की बजाय 5 करोड़ रुपए दिए जाने का एलान किया गया है। वहीं रजत पदक जीतने वाले को अब 2 की जगह 3 तीन करोड़ एवं कांस्य पदक के लिए 1 की जगह 2 करोड़ पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

एशियाई खेलों में जो खिलाडी गोल्ड जीतगा उसे पुरस्कार राशि के रूप में अब 50 लाख की बजाय 4 करोड़ रूपये मिलेंगे। वहीं रजत पदक जीतने वाले को 30 लाख की जगह 2.50 करोड़, जबकि कांस्य पदक जीतने वाले को 20 लाख की जगह 1.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इतना ही नहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर 50 लाख की जगह 3 करोड़, रजत पदक जीतने पर 30 लाख की बजाय 2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 20 लाख की बजाय 1 करोड़ रुपए दिए जाने का एलान किया गया है।

HP Budget 2024 : खिलाडियों को मिलेंगी ये सुविधाएँ

राज्य में खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। आपको बता दें अब राज्य के बाहर 200 किलोमीटर से अधिक दूरी पर खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेने जाने वाले खिलाड़ियों को हवाई यात्रा एवं 200 किलोमीटर से काम दूरी के स्थानों पर जाने वाले खिलाडियों को एएसी थ्री टीयर में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

HP Budget 2024 : खिलाड़ियों को मिलेगी डाइट मनी

इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा स्तर के खिलाड़ियों को प्रदेश में होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने पर प्रतिदिन 250 रुपए की डाइट मनी मिलेगी। जबकि अन्य खिलाड़ियों को प्रदेश में होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए प्रतिदिन 400 रुपए की डाइट मनी दी जाएगी। प्रदेश के बाहर होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने पर सभी खिलाड़ियों को प्रतिदिन 500 रुपए की डाइट मनी मिलेगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib