अयोध्या में बने प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश भर से श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है। इसी बीच अब HRTC की तरफ से प्रदेश में Ram Mandir दर्शन के लिए जाने के इच्छुक लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। आपको बता दें बजट सत्र के दौरान HRTC द्वारा हिमाचल प्रदेश से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक HRTC द्वारा बस सेवा शुरू करने हेतु सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और बहुत ही जल्द शिमला, ऊना, मनाली, नालागढ़, हमीरपुर और धर्मशाला से अयोध्या के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें HRTC को रूट परमिट लेने के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा काउंटर साइन भी प्राप्त हो गए हैं। नालागढ़ से अयोध्या जाने वाली बस वाया बरेली होकर जाएगी, जबकि अन्य बसें दिल्ली होकर जाएंगी। नालागढ़ से अयोध्या के लिए बस शाम 4:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:00 बजे 19 घंटे के सफर के बाद अयोध्या पहुंचेगी। वहीं शिमला से अयोध्या के लिए बस शाम 7:30 बजे रवाना होगी और 25 घंटे बाद यानी अगले दिन शाम 8:00 बजे अयोध्या पंहुचाएगी।
Ram Mandir दर्शन के लिए HRTC 6 रूटों पर चलाएगा बसें
आपको बता दें शिमला से अयोध्या के लिए HRTC की तरफ से वोल्वो बस का संचालन भी किया जाना है। हालांकि फ़िलहाल इसका टाइम टेबल तय नहीं हुआ है। दिल्ली होकर जाने वाली बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर 13 घंटे में अयोध्या पंहुचाएंगी। अयोध्या Ram Mandir दर्शन के लिए हिमाचल से 6 रूटों पर बसों का संचालन किया जाना है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से काउंटर साइन के लिए बातचीत हो गई है और सरकार का आदेश आते ही बसें चलना शुरू हो जाएंगी।
आपको बता दें बसों को Ayodhya Dham बस टर्मिनल में पार्क किया जाएगा। इसी के साथ जरूरत पड़ने पर दिल्ली से अयोध्या के बीच डीजल भरवाने की व्यवस्था भी हो चुकी है। इसी के साथ बसों में चालक की बदली दिल्ली और अयोध्या में की जाएगी और बस को खाने-पीने आदि के लिए यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर रोका जाएगा।