Hyundai Venue ; सिर्फ 8 लाख रूपये की कीमत सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ में मिल रही हुंडई की ये दमदार कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यदि आप भी कार के सनरूफ जैसे फीचर को काफी पसंद करते है। तो आज हम आपको हुंडई की ऐसी कार के बारे में बता रहे है जो काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है। अब हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी VENUE E+ वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ़ फीचर को शामिल कर दिया है। अब आप हाइवे पर ड्राविंग करते समय इस फीचर्स का पूरा फायदा ले सकते है।

Hyundai Venue E+ वेरिएंट की कीमत
हुंडई वेन्यू E+ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.23 लाख रूपये तक तय की गयी है। इसकी कीमत E वर्ज़न से 29,000 रुपए अधिक है। यदि आप इस कार को खरीदने के बारे में सोच रहे है तो चलिए जान लेते है इसके इंजन, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जान लेते है।

Hyundai Venue E+ के फीचर्स
Venue E+ वेरिएंट में अब आपको स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ़ मिकेगा। इसके अलावा इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे एड्वांस सेफ़्टी फ़ीचर्स दिए गए है। इसके अलावा इस गाड़ी में 60:40 रियर सीट स्प्लिट के साथ 2-स्टेप रियर रिक्लाइनिंग सीट दी गई है, जिसे आपको काफी कम्फर्ट देती है। वेन्यू में डिजिटल क्लस्टर के साथ कलर TFT मल्टी इंफ़ॉर्मेशन डिस्प्ले, फ्रंट और रियर अड्ज़स्टेबल हेडरेस्ट और डे-नाइट आईआरवीएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स आपके डेली ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

इंजन और अन्य डिटेल्स
Venue E+ में परफॉरमेंस के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो 81.80bhp की पावर और 113.8nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस गाड़ी में मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा दी गयी है इसमें बेहतरीन इंजन दिया गया है। इसकी परफॉरमेंस आपको पसंद आ सकती है। अगर आपको सनरूफ की जरूरत है तो आप इस मॉडल को 29,000 रुपये ज्यादा देकर खरीद सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib