महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे एक सफ्ताह पहले ही जारी हो चुके है, लेकिन मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी भी सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वही दिल्ली में महायुति की बैठक के बाद मुंबई में होने वाली बैठक रद्द कर दी गई। वही बीजेपी आलाकमान देवेंद्र फडणवीस की बजाए किसी अन्य बीजेपी नेता को मुख्यमंत्री बन सकते है। इसके साथ ही इस लिस्ट में मुरलीधर मोहोल का नाम भी शामिल है वही मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर चुप्पी साधी है।
मुरलीधर मोहोल ने किया ट्वीट
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐसे में कई लोगों ने मुरलीधर मोहोल का नाम लेना भी शुरू कर दिया। मगर मोहोल को यह बहस रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स को फटकार लगा दी। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए मुरलीधर मोहोल ने कह कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का चुनाव संसदीय बोर्ड करेगा ना कि सोशल मीडिया। इस बेतुकी बहस को बंद कीजिए।
क्या बोले मुरलीधर मोहोल?
मुरलीधर मोहोल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए मेरा नाम भी लिया जा रहा है। वही सोशल मीडिया पर लोग इस बहस में काफी ज्यादा दिलचस्पी भी दिखा रहे है। उनका कहना है कि यह चुनाव देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में लड़ा है। महाराष्ट्र के लोगों ने भी हमें ऐतिहासिक जीत दिलवाई है। भारतीय जनता पार्टी में यह निर्णय संसदीय बोर्ड करेगा ना कि सोशल मीडिया। सीएम फेस पर फैसला होने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इसलिए सोशल मीडिया पर मेरे नाम की बहस बेकार है।
CM पद को लेकर बड़ा फैसला
महाराष्ट्र चुनाव के बाद से ही राज्य के मुख्यमंत्री पद पर चल रही बहस रुकने का नाम नहीं ले रही है। वही शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से अपनी दावेदारी वापस ले ली है इसके साथ ही दिल्ली में अमित शाह के साथ महायुति कि बैठक हुई हुई जिसके बाद में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री माना जा रहा था। शनिवार को मुंबई में बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान होना था, लेकिन महायुति ने अचानक से बैठक रद्द कर दी। आपको बता दे, महायुति की बैठक आज हो सकती है।