यदि आपको भी होता सुबह के समय उल्टी के जैसा महसूस, तो बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुछ ऐसे भी लोग होते है जिन्हें सुबह उठने के बाद में उल्टी जैसा महसूस होता है इनमें से कुछ लोगो को उल्टी होती है ऐसा कभी कभी होता है तो कोई डर नहीं है लेकिन यह लगातार हो रहा है तो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। आमतौर पर यह खाना डाइजेस्ट न होने के कारण या कुछ उल्टा-सीधा खाना खाने के बाद महसूस होता है। यदि आपके साथ में भी ऐसा हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

सुबह के समय ऐसा क्यों होता है?
लो ब्लड शुगर
अगर ज्यादा देर तक आप भूखे रहते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर का लेवल गिल जाता है वही ब्लड शुगर लेवल कम होने से चक्कर और उल्टी आती है। इसे हाइपोग्लाइसीमिया भी कहा जाता है। इससे बचने के लिए आपको सुबह उठकर थोड़ी कसरत और फिर कुछ नाश्ता जरूर करना चाहिए।

माइग्रेन
अगर आप सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं या फिर माइग्रेन के मरीज उसकी दवाएं लेते हैं तो भी आपको सुबह के वक्त उल्टी महसूस हो सकती है या आ सकती है। जो लोग तनाव और एंग्जाइटी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी सुबह उल्टी महसूस हो सकती है। इनमें सिरदर्द ही सुबह की उल्टी का मुख्य कारण है।

गैस्ट्राइटिस
आगरा आपके पेट में सूजन या गैस कि समस्या है तो सुबह उठने के बाद आपको उलटी की दिक्क्त हो सकती है वही सुबह खाली पेट रहने से समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है इसमें अगर आपको यह सुबह के समय उल्टी के साथ चक्कर भी आ रहे हैं, तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है। साथ में रात को गैस बनाने वाले फूड आइटम्स के सेवन से बचना चाहिए।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib