खाना पकाने के लिए सही तेल का चुनाव करना ज्यादातर महिलाओ के सामने भूत बड़ी समस्या होती है। अगर मार्केट में उपलब्ध तेल जो दावा करते हैं कि वो दिल की सेहत के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रण रखने के लिए फायदेमंद हैं, तो इन तेलों का दावा गलत भी हो सकता है। असल में तेल सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित होते है। पाम ऑयल जिसे ताड़ का तेल कहते है उससे कई सारे जनक फ़ूड बनाते है। रेस्टोरेंट में मिलने वाले फूड्स भी पाम ऑयल से पकाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होते है।
आज ही रसोई से निकाल देवे यह 5 तेल
ताड़ का तेल
पाम ऑयल सबसे नुकसानदायक तेल में से एक माना जाता है। भारतीय स्ट्रीट फूड में ये तेल इस्तेमाल किया जाता है। ये अल्ट्रा प्रोसेस्ड तेल होता है। इसमें हाई सैचुरेटेड फैटी एसिड और हाई कैलोरी की मात्रा होती है। इससे बना हुआ खाना खाने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और दिल की बीमारियों को बढ़ावा देने के लिए भी ताड़ का तेल जिम्मेदार होता है।
सूरजमुखी का तेल
सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल पूड़ी, पकोड़े, सब्जी बनाने में किया जाता है हालाँकि यह तेल सेहत के लिए भी नुकसानदायक है हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे 5 से 3 रेटिंग मिली है इसमें उच्च मात्रा में ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
सफेद सरसों का तेल
सफेद सरसों का तेल जिसे कैनोला ऑयल के नाम से भी जाना जाता है, ये सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ये तेल अल्ट्रा प्रोसेस्ड तेल और बहुत ज्यादा रिफाइंडेड होता है। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सोयाबीन तेल
सोयाबीन का तेल भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें हाई ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है। इससे मधुमेह और हाइपरटेंशन के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका कम से कम इस्तेमाल करे।
धान की भूसी का तेल
धान की भूसी का तेल यानी राइस ब्रैन ऑयल को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी हेल्दी ऑप्शन नहीं हो सकता है। मगर इन पांचों तेल में एक्सपर्ट्स द्वारा इस तेल को 5वीं रैंक पर रखा जाता है।
