एक ही तरह के नाश्ते से हो गए है बोर, तो बनाए ये टेस्टी और हेल्दी उत्तपम, 10 मिनट में बनकर हो जाते है तैयार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हमारे शरीर का सबसे जरुरी मील ब्रेकफास्ट होता है। इसलिए सुबह का नाश्ता हेल्दी और हेवी होना चाहिए, ताकि दिनभर हम एनर्जेटिक होना बेहद जरुरी है ताकि पूरा दिन एनर्जी से भरपूर हो सके। हर रोज एक तरह का नाश्ता कुछ समय के बाद में बोरिंग लगने लगता है। खासतौर से बच्चों को ब्रेकफास्ट में कुछ नया और टेस्टी खाना अच्छा लगता है।

ऐसे में आज हम आपको साऊथ इंडियन डिश के बारे में बता रहे है जिसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। साउथ का इडली और डोसा तो ज्यादातर लोग खाते ही रहते है लेकिन इस बार उत्तपम की कुछ अलग-अलग वेरायटी आप अपने घर में बना सकते है इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है और इसका घोल भी जल्द बनाकर तैयार हो जाता है इसे आप आसानी से बना सकते है और यह डिश बच्चों से लेकर बड़ो तक सबको को काफी ज्यादा पसंद आएगी।

प्याज उत्तपम
प्याज का उत्तपम खाने में बहुत टेस्टी और क्रंची होता है। इसे बनाने के लिए उत्तपम के बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालकर बनाएं और इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

टमाटर उत्तपम
इसे बनाने के लिए उत्तपम बैटर में बारीक़ कटे टमाटर मिला लेवे। ससे उत्तपम को एक अलग ही टेस्ट मिलता है। इसे घर की बनी नारियल की चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

पनीर उत्तपम
सुबह सुबह यदि आप कुछ टेस्टी और चटपटा खाने के बारे में सोच रहे है तो पनीर उत्तपम एकदम परफेक्ट है ये बच्चों को खूब पसंद आता है इसे बनाने के लिए कसा हुआ पनीर चाहिए इसे उत्तपम बैटर में मिला लेवे जो खाने में काफी टेस्टी लगता है।

वेज उत्तपम
वेज उत्तपम काफी हेवी और फिलिंग होता है। इसे बनाने के लिए उत्तपम के बैटर में बारीक कटी हुए सब्जियां जैसे गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, गोभी आदि का मिश्रण डाला जाता है।

मसाला उत्तपम
बच्चों का सबसे फेवरेट मसाला उत्तपम बनाने के लिए उत्तपम के बैटर में आलू-प्याज की जरूरत होती है, जिससे यह और भी तीखा और मसालेदार बन जाता है। इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है।

चीज उत्तपम
बच्चों के लिए आप चीज उत्तपम भी बना सकते है। इसमें उत्तपम बैटर में ग्रेटेड चीज मिलाई जाती है, जिससे यह चीजी स्वाद लेकर आता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib